BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा उल्‍लास, जमकर उड़े अबीर-गुलाल

by bnnbharat.com
March 30, 2021
in समाचार
भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा उल्‍लास, जमकर उड़े अबीर-गुलाल
Share on FacebookShare on Twitter

रवि सिंह ब्यूरो चीफ

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ कोरोना वायरस की वजह से इस बार वह इसमें शामिल नहीं हुए

गोरखपुर:- गोरखपुर के घंटाघर से निकलने वाली भव्‍य नरसिंह शोभायात्रा सोमवार की सुबह धूमधाम से निकली. इस दौरान चारों ओर होली का उल्‍लास दिखाई दिया. इसके पहले वहां एक सभा भी हुई. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और होलिकोत्सव समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में संघ प्रार्थना भी हुई. लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं. गीत और प्रार्थना के साथ शोभायात्रा की शुरुआत हुई. रंग-गुलाल खेलते हुए यह शोभायात्रा मदरसा चौक, लालडिग्गी, मिर्जापुर, घासी कटरा, जाफरा बाजार, चरण लाल चौक, आर्यनगर, बक्शीपुर, नखास चौक, रेती चौक होते हुए घंटाघर लौटकर पूरी हुई. इस शोभायात्रा की अगुवाई हर वर्ष मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ करते थे लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इस बार वह इसमें शामिल नहीं हुए उधर, गोरखनाथ मंदिर में होली पीठ की परंपरा के अनुरूप होलिकादहन की राख उड़ाकर तथा इससे तिलक लगाकर मनाई गई. गुरु गोरक्षनाथ को होलिकादहन की भस्म अर्पित करने के बाद मंदिर के प्रधान पुजारी कमलनाथ ने गोरक्षपीठाधीश्वर, सीएम योगी को इससे तिलक लगाया. इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह शिवावतारी गुरु गोरक्षनाथ तथा अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा के सामने पूजन करने के बाद मंदिर परिसर का भ्रमण किया. गोशाला में गुड़ चना खिलाकर गोसेवा की और अपने प्रिय श्वान कालू को दुलारा.

मुख्यमंत्री ने अपील की कि 10 साल तक के बच्चे, 60 वर्ष से अधिक के लोग, गर्भवती महिलाएं व गंभीर बीमारी से पीड़ित लोग सार्वजनिक या भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें. सभी लोग मास्क लगाने, सामाजिक दूरी के नियमों का पालन अवश्य करें. उन्होंने कहा कि 60 वर्ष से ऊपर के अधिकतर लोगों को टीका लगवाया जा चुका है. एक अप्रैल से 45 वर्ष के ऊपर के लोगों को भी टीका लगेगा. अपनी बारी का इंतजार करते हुए कोरोना के खिलाफ इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में सबको सहभागी बनना है. उन्‍होंने सतर्कता और सावधानी से ही इस बड़ी लड़ाई में विजय पाने में कहा आह्वान किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई कमजोर पड़े मुख्यमंत्री योगीआदित्‍यनाथ

Next Post

मुर्गा खरीदने के विवाद में युवक को गाली देना पड़ा भारी,गालीबाज सिपाही को एसएसपी ने किया निलंबित

Next Post
मुर्गा खरीदने के विवाद में युवक को गाली देना पड़ा भारी,गालीबाज सिपाही को एसएसपी ने किया निलंबित

मुर्गा खरीदने के विवाद में युवक को गाली देना पड़ा भारी,गालीबाज सिपाही को एसएसपी ने किया निलंबित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d