BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भगवान राम नेपाली थे, भारत ने बनाई नकली अयोध्या: PM ओली

by bnnbharat.com
July 14, 2020
in समाचार
भगवान राम नेपाली थे, भारत ने बनाई नकली अयोध्या: PM ओली
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली ने भगवान राम को लेकर अब एक विवादित टिप्पणी की है, जिसके बाद उनकी आलोचना शुरू हो गई है. दरअसल, ओली ने दावा किया है कि भगवान राम का जन्मस्थान अयोध्या में नहीं, नेपाल में है और भगवान राम नेपाली थे.

सोमवार को पीएम आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में ओली ने कहा, ‘अयोध्या असल में नेपाल के वीरभूमि जिले के पश्चिम में स्थित थोरी शहर में है.

ओली ने कहा कि भारत दावा करता है कि भगवान राम का जन्म वहां हुआ था. उसके इसी लगातार दावे के कारण हम मानने लगे हैं कि देवी सीता का विवाह भारत के राजकुमार राम से हुआ था. जबकि असलियत में अयोध्या वीरभूमि के पास स्थित एक गांव है.’ नेपाल के पीएम यहीं नहीं रुके और उन्होंने भारत पर सांस्कृतिक अतिक्रमण का आरोप लगाया और कहा, ‘भारत ने एक नकली अयोध्या का निर्माण किया है.’

पीएम ओली ने दावा किया कि वाल्मीकि आश्रम नेपाल में है और वह पवित्र स्थान जहां राजा दशरथ ने पुत्र के जन्म के लिए यज्ञ किया था वह रिदि है. उन्होंने कहा कि दशरथ पुत्र राम एक नेपाली हैं. इसके साथ ही दलील देते हुए ओली ने कहा कि जब संचार का कोई तरीका ही नहीं था तो भगवान राम सीता से विवाह करने जनकपुर कैसे आए?

ओली ने दावा किया कि भगवान राम के लिए तब यह असंभव होगा कि वो भारत स्थित मौजूदा अयोध्या से जनकपुर तक आते. इस पर ओली ने कहा, ‘जनकपुर यहां और अयोध्या वहां है और हम विवाह की बात कर रहे हैं. तब न मोबाइल फोन था और ना ही टेलीफोन, तो उन्हें जनकपुर के बारे में कैसे पता चला.’

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पंडइ नदी में डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत

Next Post

ओली का बिगड़ गया है मानसिक संतुलन: सिंघवी

Next Post
ओली का बिगड़ गया है मानसिक संतुलन: सिंघवी

ओली का बिगड़ गया है मानसिक संतुलन: सिंघवी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d