BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लॉर्ड्स के दर्शकों ने एशेज को किया बदनाम  : आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री

by bnnbharat.com
August 19, 2019
in समाचार
लॉर्ड्स के दर्शकों ने एशेज को किया बदनाम  : आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री

Lords audience maligned Ashes: Australian Prime Minister

Share on FacebookShare on Twitter

लंदन : आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मौरिसन ने सोमवार को एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में लॉर्डस मैदान पर की गई स्टीव स्मिथ की हूटिंग की निंदा की है. यह मैच बेनतीजा रहा जिसमें स्मिथ दूसरी पारी में चोट के कारण खेलने नहीं उतरे. स्मिथ को पहली पारी में जोफ्रा आर्चर की गेंद लग गई थी. तब वह रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर चले गए थे. कुछ देर बाद वह लौट कर आए और 92 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए. स्मिथ जब मैदान छोड़कर जा रहे थे और जब मैदान में वापस आ रहे थे, इन दोनों समय दर्शकों ने उनका खड़े होकर अभिवादन किया लेकिन दर्शकदीर्घा में मौजूद एक समूह ने स्मिथ पर छींटाकशी की.

Also Read This:- UP में योगी ने नाव दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए उठाया कदम, सभी नावों का होगा पंजीकरण

मौरिसन ने अपने फेसबुक पर लिखा, “दूसरा टेस्ट ड्रॉ रहा लेकिन लॉर्ड्स के दर्शकों ने स्टीव स्मिथ पर छींटाकशी कर एशेज को पूरी तरह से बदनाम कर दिया.” उन्होंने लिखा, “उनकी टेस्ट क्रिकेट में जिस तरह की वापसी रही है, उसके बाद वह इंग्लैंड में सिर्फ सम्मान के हकदार हैं. वह चैम्पियन हैं और इस तरह की चीजें उन्होंने अतीत में संभाली हैं. मुझे स्टीव स्मिथ पर गर्व है.”

प्रधानमंत्री ने आगे लिखा, “दर्शकों को स्मिथ से एक-दो चीजें सीख लेनी चाहिए. मुझे इंतजार है कि इसका जवाब वह अपने बल्ले और गेंद से देंगे और एशेज घर लेकर आएंगे.” इससे पहले आस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ियों ने भी इस वाक्ये की निंदा की थी.

इंग्लैंड के समर्थक समूह बार्मी आर्मी ने हालांकि एक बयान जारी कर कहा है कि वह इस मामले में शामिल नहीं थे. उन्होंने ट्वीट किया, “हम लॉर्ड्स पर नहीं थे. हमने स्टीव स्मिथ पर छींटाकशी नहीं की. उन्हें सिर पर गहरी चोट लगी थी. हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

क्रिकेट टीम में नंबर 4 की जगह के लिए अय्यर हैं कोच शास्त्री की पसंद

Next Post

झारखंड के युवाओं को एग्रीकल्चर क्षेत्र में रोजगार देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का किया गया आयोजन

Next Post
झारखंड के युवाओं को एग्रीकल्चर क्षेत्र में रोजगार देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का किया गया आयोजन

झारखंड के युवाओं को एग्रीकल्चर क्षेत्र में रोजगार देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का किया गया आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d