BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रेम ना देखे रिश्ते-नाते, भाई ने अपनी ही बहन से रचाई शादी, मचा बवाल

by bnnbharat.com
October 17, 2019
in समाचार
प्रेम ना देखे रिश्ते-नाते, भाई ने अपनी ही बहन से रचाई शादी, मचा बवाल

Love does not see the relationship - brother, brother got married to his own sister, created ruckus

Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ:

 भाई बहन का रिश्ता दुनिया में सबसे अहम माना जाता है. लेकिन आज हम जो खबर आपको बताने जा रहे हैं उसने इस रिश्ते पर भी दाग लगा दिया है. आदिकाल से चली आ रही भाई बहन के अटूट प्रेम की रीत को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी में तोड़ा गया है. जानकारी के अनुसार दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ तो मंदिर में जाकर शादी रचा ली. शादी के बाद दोनों का घर में या रिश्तेदारी में जाना संभव नहीं था. दोनों ने घर छोड़कर भागने की सोची और दिल्ली के लिए ट्रेन पकड़ने ही वाले थे कि पुलिस ने उन्हें रोक लिया.

भाई की सगी बहन से शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. दोनों साथ रहने की कसमें खाकर दिल्ली जाने की फिराक में शाहजहांपुर पहुंचे जहां जीआरपी पुलिस ने आईडी की मांग की तो दोनों सकपका गए. जीआरपी पुलिस ने उसे मोहम्मदी पुलिस को सौंप दिया. पिता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है. ये मामला यहां खासा चर्चा का विषय बना हुआ है.

मोहम्मदी पुलिस उन्हें कोतवाली ले आई और उनके माता पिता को सूचित किया. पिता ने पुलिस को तहरीर देकर अपने पुत्र के खिलाफ अपने कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने पुत्री को पिता की सुपुर्दगी में दे दिया है जबकि पुत्र को हिरासत में ले लिया है. उधर इस कलयुगी घटना से मां बाप और रिश्तेदारों का भी सर शर्म से झुक गया है. वहीं दूसरी ओर बहन अपने भाई के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी हुई है.

उसने यह भी धमकी दी है कि उसका रिश्ता कहीं अन्यत्र किया गया तो वह अपना जीवन समाप्त कर लेगी. सभी लोग उसके निर्णय से असमंजस में और परेशान है. इस घटना की क्षेत्र में सर्वत्र चर्चा हो रही है. परिवार में इस लड़के के अलावा चार बहनें हैं दो बहनों की शादी हो चुकी है. इंस्पेक्टर संजय त्यागी ने बताया कि लड़के के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

PMC घोटाला : तीन ग्राहकों की हुई मौत

Next Post

चोरी के आरोप में भीड़ ने की युवक की पिटाई, मौत

Next Post
चोरी के आरोप में भीड़ ने की युवक की पिटाई, मौत

चोरी के आरोप में भीड़ ने की युवक की पिटाई, मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d