BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गुजरात में भी बनेगा ‘लव जिहाद’ कानून, 10 साल तक की सजा का है प्रस्ताव

by bnnbharat.com
March 31, 2021
in समाचार
गुजरात में भी बनेगा ‘लव जिहाद’ कानून, 10 साल तक की सजा का है प्रस्ताव
Share on FacebookShare on Twitter

गुजरातः बीजेपी शासित राज्य मध्यप्रदेश के बाद अब गुजरात में भी ‘लव जिहाद’ पर कानून बनने वाला है. गौरतलब है कि गुजरात सरकार अब प्यार और शादी के नाम पर जबरन धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एक विधेयक पेश करने जा रही है. दरअसल गुजरात सरकार ने गुजरात फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट, 2003 में संशोधन कर इसे और अधिक कठोर बनाने और शादी के लिए जबरन धर्म परिवर्तन पर रोक लगाने का प्रस्ताव रखा है. इसके लिए राज्य सरकार विधानसभा सत्र के दौरैन एक विधेयक पेश करेगी. विधेयक को मंजूरी मिलते गुजरात देश का तीसरा राज्य बन जाएगा जहां लव जिहाद पर कानून बनाया जाएगा. बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में लव जिहाद पर कानून बनाया जा चुका है.

इस बाबत गुजरात सरकार ने कहा है कि धर्म स्वातंत्र्य ( धार्मिक स्वतंत्रता) बिल में संशोधन को बजट सत्र के दौरान पेश किया जाएगा. इस बिल को मंजूरी मिलने के बाद लव जिहाद जैसी समस्या से निपटना जा सकेगा. इस कानून के बन जाने के बाद जबरन धर्म परिवर्तन कराकर शादी करने पर पांच साल तक की सजा व दो लाख रुपये के जुर्माने का प्रावधान रखा जाएगा. वहीं अगर लड़की नाबालिग है तो इस स्थिति में सात साल की सजा और तीन लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान होगा.

गौरतलब है कि सीएम विजय रूपाणी ने ‘लव जिहाद’ के खिलाफ एक सख्त कानून लाने का वादा किया था. इस संबंध में विधेयक, मंगलवार को राज्य विधानसभा सचिवालय के साथ प्रस्तुत किया गया था. वहीं सदन में ये बिल एक अप्रैल को पेश किए जानें और इस पर चर्चा व मतदान किए जाने की संभावना हैं. बता दें कि राज्य में साल 2003 में गुजरात फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट बनाया गया था. इसके तहत बल,लालच और धोखाधड़ी के माध्यम से एक धर्म से दूसरे धर्म में धर्मांतरण नहीं कराया जा सकता. साल 2006 में इसमें पहली बार संशोधन किया गया था.संस्थागत स्तर पर धार्मिक रूपांतरण गतिविधि को रोकने के लिए कानून और भी कड़े उपायों की परिकल्पना करता है. यदि कोई संगठन इसमें शामिल पाया जाता है, तो अधिकतम सजा 10 साल तक है और जुर्माना लगाने की प्रक्रिया रूपांतरण प्रक्रिया में शामिल संगठनों के प्रत्येक सदस्य पर 5 लाख रुपये है. इसके अलावा, किसी भी सरकारी अनुदान को पाने के लिए उस संगठन को अयोग्य भी घोषित कर दिया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना का कहरः श्मशानों पर लगी रही कतार, एक दिन में 18 शवों का हुआ अंतिम संस्कार, कम पड़ गई लकड़ी

Next Post

केरल चुनाव में उम्मीदवार ने किया अनोखा वादा

Next Post
केरल चुनाव में उम्मीदवार ने किया अनोखा वादा

केरल चुनाव में उम्मीदवार ने किया अनोखा वादा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d