रांची:- झारखंड में पलामू जिले के छतरपुर अनुमंडल क्षेत्र में एक प्रेमी युगल सहित तीन की लाश पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकती बरामद की गयी है. प्रेमी युगल का शव नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के बेरहट के घने जंगल से बरामद किया गया, जबकि छतरपुर थाना क्षेत्र के लोहराही गांव निवासी अमरजीत सिन्हा उर्फ डब्ल्यू ने घर के पास पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. तीनों शवों को बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के मेदिनीनगर के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया है.
बताया गया है कि नौडीहा बाजार प्रखंड के चराई पंचायत के रबदा की रहने वाली 17वर्षीय युवमी का तेलियाडीह गांव निवासी एक 19वर्षीय युवक से प्रेम संबंध थाना. दोनों सोमवार को ही घर से महायज्ञ देखने निकले थे और आज सुबह दोनों का शव पेड़ से लटका मिला.
इधर, छतरपुर थाना क्षेत्र के लोहराही गांव में सोमवार की रात एक युवक ने अपनी पत्नी से आपसी विवाद के बाद सुसाइड कर लिया. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम अमरजीत कुमार था और उसकी उम्र 42 साल थी. परिजनों और स्थानीय लोगों के बताया कि अमरजीत सिन्हा का अपनी पत्नी से विवाद होता रहता था. उस रात भी दोनों के बीच काफी विवाद हुआ था. जिसके बाद वे बीच रात को ही घर से निकल गए थे. देर होने पर परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका. इसके बाद जब सुबह ग्रामीणों ने देखा तो उन्होंने फांसी लगा ली थी.

