BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

4 बच्चों की मां के साथ शादी करने प्रेमी पहुंचा कोर्ट, पत्नी ने जमकर पीटा

by bnnbharat.com
November 13, 2020
in समाचार
4 बच्चों की मां के साथ शादी करने प्रेमी पहुंचा कोर्ट, पत्नी ने जमकर पीटा
Share on FacebookShare on Twitter

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर समाहरणालय परिसर में गुरुवार को घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा. दरसल एक आदमी चार बच्चों की मां के साथ शादी रचाने कोर्ट पहुंच गया, लेकिन एन वक्त पर उसकी पत्नी भी वहां पहुंच गई और पति की कॉलर पकड़कर पिटाई कर दी.

पति शादी करने की बात पर अड़ा रहा, जिसके बाद पत्नी ने उसकी जमकर पिटाई की और परिसर से घसीट कर थाने से बाहर ले जाने लगी, जबकि पति जाने से इनकार कर रहा था.

हंगामा बढ़ता देख नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो प्रेमिका चुपके से फरार हो गई. इसके बाद पुलिस पति-पत्नी को अपनी जीप में बैठाकर थाने ले आयी. देर शाम पति ने अपनी पत्नी से थाने पर माफी मांगी, तो पुलिस ने उसे पीआर बांड पर छोड़ दिया.

औराई थानाक्षेत्र के रतवाड़ा गांव निवासी नफीसा खातून ने बताया कि उसके पति मो. मुस्ताक एक साल पहले कोरलहिया इलाके की रहनेवाली चार बच्चों की मां के साथ फरार हो गये. एक साल तक दोनों दूसरे राज्य में रहे.

गुरुवार को उसे पता चला कि उसका पति अपनी प्रेमिका से साथ शादी रचाने पहुंचा है, इसके बाद वह भी अपनी मां और भाई के साथ कोर्ट पहुंची. तभी समाहरणालय गेट पर उसका पति अपनी प्रेमिका के साथ पकड़ा गया. जिसके बाद पत्नी ने अपने पति की जमकर धुनाई कर दी. हालांकि महिला ने थाने में पति के खिलाफ मामला दर्ज कराने से इंकार कर दिया, जिसके बाद आरोपित को पीआर बांड भरा कर मुक्त कर दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अनोखा प्यार: राष्ट्रपति ने अपने पसंदीदा कुत्ते की लगवाई ‘सोने’ की मूर्ति

Next Post

सड़क हादसा: दो बाइक के बीच भीषण टक्कर, 6 की मौत

Next Post
अनियंत्रित होकर बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त, 2 गंभीर

सड़क हादसा: दो बाइक के बीच भीषण टक्कर, 6 की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d