BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रेमिका की सगाई होने पर प्रेमी ने आत्महत्या की घटना फेसबुक पर लाईव-स्ट्रीम की

by bnnbharat.com
July 22, 2019
in Uncategorized
प्रेमिका की सगाई होने पर प्रेमी ने आत्महत्या की घटना फेसबुक पर लाईव-स्ट्रीम की

Lover-stream of suicide on Facebook after girlfriend's engagement

Share on FacebookShare on Twitter

आगरा के रैभा गांव में प्रेम में ठुकराए एक प्रेमी ने मंदिर में आत्महत्या कर ली और इस घटना को फेसबुक पर लाईव-स्ट्रीम कर दिया. व्यक्ति (22) की प्रेमिका की सगाई किसी अन्य व्यक्ति के साथ हो गई थी, जिसे वह सहन नहीं कर पाया.

इसके अलावा व्यक्ति ने आत्महत्या से पहले चार पन्नों का पत्र भी लिखा था, जिसमें उसने ऐसा कदम उठाने को लेकर अपने परिवार वालों से माफी मांगी है और मरने के बाद अपने शरीर के अंगों को दान करने की इच्छा जाहिर की है.

Also Read This : चंद्रयान-2 की उल्टी गिनती निर्विरोध जारी

चौंकाने वाली बात तो यह है कि इस आत्महत्या की घटना को उसके कुछ फेसबुक के दोस्तों ने लाईव देखा भी है, क्योंकि इस कदम के बारे में उसने अपने कुछ दोस्तों और परिवार वालों को जानकारी भी दी थी.

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना शनिवार की है. मृतक की पहचान श्याम शिकरवार के तौर पर हुई है और स्थानीय लोगों ने उसे मंदिर परिसर के भीतर फांसी से झूलते देखा।.

सिकरवार ने चार मिनट के वीडियो में पुलिस अधिकारियों से किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने की अपील की है. इसके साथ ही उसने परिवार के सदस्यों से अपने शव की कुछ तस्वीरों को उसके फेसबुक अकाउंट पर डालने का अनुरोध भी किया है.

पत्र में उसने लिखा है, “मुझे उसकी याद आती है और मैं उसके बिना नहीं रह सकता. मुझसे यह सहन नहीं हो रहा कि उसकी शादी किसी और से होने वाली है.उसे खोने का गम मुझे इतना सता रहा है कि मेरी नौकरी भी चली गई है.”

अच्छनेरा के स्टेशन हाउस ऑफिसर अजय कौशल ने कहा, “स्थानीय लोगों ने मंदिर परिसर में उसके शव को लटकता देखा. जांच के दौरान पता चला है कि पीड़ित बेरोजगार और उदास था, क्योंकि वह जिस लड़की से प्यार करता था, उसकी शादी किसी और से हो रही थी. हमने पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिवार को सौंप दिया है.”

उसके परिवार वालों ने उसके फेसबुक अकाउंट को निष्क्रिय कर दिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पतंजलि के शर्बत पर मिले दो देशों के लिए अलग-अलग दावे, लग सकता है पांच लाख डॉलर का जुर्माना

Next Post

3 महीने में लगभग 218 बच्चों का जन्म, पर एक भी लड़की नहीं, CM ने दिए जांच के आदेश

Next Post
3 महीने में लगभग 218 बच्चों का जन्म, पर एक भी लड़की नहीं, CM ने दिए जांच के आदेश

3 महीने में लगभग 218 बच्चों का जन्म, पर एक भी लड़की नहीं, CM ने दिए जांच के आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d