BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रेलवे ट्रैक पर मिली प्रेमी जोड़े की लाश, 27 फरवरी को घर से निकले थे दोनों

by bnnbharat.com
March 1, 2021
in समाचार
रेलवे ट्रैक पर मिली प्रेमी जोड़े की लाश, 27 फरवरी को घर से निकले थे दोनों
Share on FacebookShare on Twitter

सरायकेलाः आमदा ओपी क्षेत्र स्थित बडाबांबो रेलवे स्टेशन के पास एक प्रेमी जोड़े की लाश सोमवार को रेलवे ट्रैक से बरामद की गई। घटना की सूचना मिलते ही RPF व GRP घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। प्रथम दृष्टया इसे सुसाइड माना जा रहा है। प्रेमी जोड़ा शनिवार को ही घर से निकला था और इसके बाद दोनों को कुछ पता नहीं था। सोमवार को दोनों की लाश मिली। प्रेमी पहले से शादीशुदा था और करीब 5 माह पूर्व प्रेमिका को भी अपने घर में लाकर रखा था। सुसाइड की वजह अब तक स्पष्ट नहीं है।
मृतकों की पहचान संजीत तांती (26) और सुमन तांती (22) के रूप में की गई। रेलवे ट्रैक पर दोनों का सिर धड़ से अलग मिला। आशंका जाहिर की जा रही है कि दोनों सुसाइड के लिए रेलवे ट्रैक पर लेट गए होंगे और ट्रेन की चपेट में आने से उनका सिर कट गया होगा। बड़ाबाम्बो रेलवे स्टेशन के थर्ड लाइन पोल संख्या 301/29B के पास दोनों का शव ग्रामीणों ने सोमवार सुबह देखा। इसके बाद इसकी सूचना GRP को मिली।
संजीत तांती चक्रधरपुर थाना के बनालता गांव का रहने वाला था। उसकी 6 साल की एक बेटी भी है। संजीत अपनी पत्नी अंजली तांती के साथ यहां रहता था। संजीत के पिता के अनुसार, 5 माह पूर्व वो सुमन तांती को भी घर ले आया और साथ में रहने लगा। सुमन तांती कहां की रहने वाली है, फिलहाल यह स्प्ष्ट नहीं है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रिलायंस ने स्काईट्रान में खरीदी 54 फीसदी हिस्सेदारी

Next Post

80 साल के बुजुर्ग बाइक चलाकर टीका लगवाने पहुंचे रांची के सदर अस्पताल

Next Post
80 साल के बुजुर्ग बाइक चलाकर टीका लगवाने पहुंचे रांची के सदर अस्पताल

80 साल के बुजुर्ग बाइक चलाकर टीका लगवाने पहुंचे रांची के सदर अस्पताल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d