BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार में हुई सबसे कम कोरोना की टेस्टिंग: प्रशांत किशोर

by bnnbharat.com
June 14, 2020
in Uncategorized
बिहार में हुई सबसे कम कोरोना की टेस्टिंग: प्रशांत किशोर

बिहार में हुई सबसे कम कोरोना की टेस्टिंग: प्रशांत किशोर

Share on FacebookShare on Twitter

पटना: कभी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आंखों के तारा माने जानेवाले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमले का कोई भी मौका गंवाना नही चाहते हैं. यही कारण है कि मौका मिलते ही वह नीतीश कुमार पर शब्दबाणों की बौछार कर देने से नही चूक रहे हैं. प्रशांत किशोर ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर हमला बोला है. प्रशांत ने कहा कि बिहार में कोरोना के 6 हजार से अधिक केस सामने आ चुके हैं. इसके बाद भी नीतीश कुमार सिर्फ चुनाव की चर्चा कर रहे हैं.

प्रशांत किशोर ने ये भी कहा कि देश में अगर सबसे कम कोरोना की टेस्टिंग बिहार में हुए हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जनता के बारे में सोचना चाहिए तो चुनाव चुनावों की चर्चा कर रहे हैं. 7-9 प्रतिशत पॉज़िटिव केस दर और 6 हज़ार से ज़्यादा केस के बावजूद बिहार में करोना के बजाय चुनावों की चर्चा है. तीन महीनों से कोरोना के डर से अपने आवास से ना निकलने वाले नीतीश कुमार समझते हैं कि लोगों के घरों से निकलकर चुनाव में भाग लेने में कोई ख़तरा नहीं है.

पीके ने अपने ट्वीट में लिखा है कि तीन महीनों से कोरोना के डर से अपने आवास से ना निकलने वाले नीतीश कुमार समझते हैं कि लोगों के घरों से निकलकर चुनाव में भाग लेने में कोई खतरा नहीं है. यहां यह भी बता दें कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी कुछ दिन पहले कहा था कि पहले सरकारी मशीनरी और संसाधनों का दुरूपयोग कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रतिदिन घंटो अपने नेताओं से वीडियो कॉफ़्रेंस करते हैं. लेकिन आम जनता को उन्होंने इस संकट में पूछा तक नहीं. उन्होंने एक और ट्विट कर कहा आदरणीय मुख्यमंत्री जी, इस संकटकाल में स्वास्थ्य व्यवस्था, गरीबों-श्रमिकों की वस्तुस्थिति जानने और राज्यवासियों की हौसलाअफजाई करने विगत 84 दिन से आप घर से बाहर नहीं निकले हैं. आप ऐसा करने वाले देश के अकेले मुख्यमंत्री हैं. अगर कोई डर है तो आगे-आगे मैं आपके साथ चलूंगा. लेकिन अब तो निकलिए.

प्रशांत किशोर के अलावे बिहार के विपक्षी दलों ने भी यही बार-बार मुद्दा उठाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेर रहा है कि लॉकडाउन के बाद आजतक नीतीश कुमार क्यों नहीं आवास से बाहर निकल रहे हैं. लालू परिवार नीतीश को बार-बार बाहर निकलने की चुनौती दे रहा है. लालू यादव भी कई बार कह चुके हैं कि नीतीश कोरोना से डर गए है और आलीशान बंगला से निकला नहीं चाहते हैं. अगर उनको बिहार की जनता की चिंता रहती है तो वह बाहर जरूर निकलते.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

‘महेंद्र सिंह धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ के माही ने किया सुसाइड

Next Post

महज 5 दिन पहले सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर ने की थी सुसाइड

Next Post
महज 5 दिन पहले सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर ने की थी सुसाइड

महज 5 दिन पहले सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर ने की थी सुसाइड

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d