हैदराबाद: हैदराबाद में एक मकान में एलपीजी सिलेंडर फटने से चार लोग घायल हो गए. शनिवार रात मलकपेट क्षेत्र में एक घर में एलपीजी सिलेंडर में अचानक आग लग गई.
जिसके बाद सिलेंडर में विस्फोट हो गया. इस हादसे में चार लोग घायल हो गए, अब घायलों की हालत स्थिर है.

