BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्लांट में हुए ड्रोन अटैक की वजह से LPG सिलिंडर की हो सकती है किल्लत

by bnnbharat.com
September 27, 2019
in समाचार
प्लांट में हुए ड्रोन अटैक की वजह से LPG सिलिंडर की हो सकती है किल्लत

LPG cylinders may suffer due to drone attack in the plant

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: त्योहारी सीजन से पहले देश में LPG सिलिंडर की आपूर्ति में व्यवधान आता दिख रहा है. असल में सऊदी अरब में अरामको के प्लांट पर हुए ड्रोन अटैक की वजह से वहां से आने वाले तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LPG) के कुछ शिपमेंट की आपूर्ति में देरी होने की आशंका है. यह तब है जब अगले दिनों में त्योहारी सीजन की वजह से मांग बहुत ज्यादा होने का अनुमान है.

भारतीय कंपनियां आपूर्ति सुधारने की कोशिश में

इंडियन ऑयल कॉर्प, भारत पेट्रोलियम कॉर्प और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी कंपनियां तत्परता से इस बात में लगी हैं कि दिवाली से पहले देश में एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति में सुधार किया जाए. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, इंडियन ऑयल के चेयरमैन संजीव सिंह चौहान ने कहा कि कंपनी अगले महीने एलपीजी की मांग काफी बढ़ जाने का अनुमान कर रही है.

उन्होंने यह स्वीकार कि अक्टूबर में आने वाले कई शिपमेंट में देरी हो सकती है. उन्होंने कहा, ‘हम अतिरिक्त एलपीजी हासिल करने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं. हर कोई कोशिश में लगा है, क्योंकि अक्टूबर-नवंबर बहुत मुश्किल वाले महीने होते हैं.’ हालांकि उनका कहना है कि कोई बहुत संकट की बात नहीं है, वह बस त्योहारों के पहले थोड़ी सावधानी बरत रहे हैं.

भारत दुनिया में एलपीजी का दूसरा सबसे बड़ा आयातक

खबर के अनुसार, अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी ने अरामको से उपजे संकट की वजह से भारत को एलपीजी की दो अतिरिक्त शिपमेंट देने की पेशकश की है. ये दोनों कार्गो अगले कुछ हफ्तों में भारत पहुंचेंगे. भारत दुनिया में एलपीजी का दूसरा सबसे बड़ा आयातक है और यह अपनी जरूरतों का करीब आधा हिस्सा सऊदी अरब, कतर, ओमान और कुवैत जैसे विदेशी सप्लायर से हासिल करता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भाजपा पिछड़ा वर्ग ने निकाली एकता रैली

Next Post

किसानों को मिल रहा है बल, डबल इंजन की सरकार से हो रहें हैं लाभान्वितः सीएम

Next Post
किसानों को मिल रहा है बल, डबल इंजन की सरकार से हो रहें हैं लाभान्वितः सीएम

किसानों को मिल रहा है बल, डबल इंजन की सरकार से हो रहें हैं लाभान्वितः सीएम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d