BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बड़ा झटका, अब तक 200 रुपए महंगा हुआ LPG सिलेंडर

by bnnbharat.com
March 1, 2021
in समाचार
बड़ा झटका, अब तक 200 रुपए महंगा हुआ LPG सिलेंडर
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली. आम आदमी के लिए एक बड़ा झटका है. एक बार फिर से एलपीजी गैस सिलिंडर (LPG cylinder Price Hike) की कीमत में उछाल आया है. एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में सोमवार को फिर से 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई. हफ्ते भर के भीतर दो बार LPG cylinder की कीमत में इजाफा हुआ है. इससे पहले फरवरी में 4 तारीख को 25 रुपए, 14 तारीख को 50 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी. वहीं, 25 फरवरी को इसमें 25 रुपए का इजाफा हुआ था. फरवरी महीने में रसोई गैस का दाम 100 रुपए बढ़ गया. पिछले एक महीने में कीमत में चौथी बार तेजी आई है और अब तक 125 रुपए बढ़ गए हैं. महज तीन दिन पहले कीमतों में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. वहीं, दिसंबर के महीने में 50 रुपए करके दो बार बढ़ोतरी की गई थी. वहीं, दिसंबर के महीने में 50 रुपए करके दो बार बढ़ोतरी की गई थी. यानी की अब तक LPG cylinder के दाम में करीब 200 रुपए तक का इजाफा हुआ है.

बता दें कि अब 14.2 किलोग्राम वाले नॉन सब्सिडी एलपीजी गैस सिलिंडर (non-subsidized LPG) के लिए आपको 25 रुपए और चुकाने होंगे. ये कीमतें आज से लागू होगी. इसी के साथ कीमत में बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में घरेलू गैस का रेट 794 से बढ़कर 819 रुपए हो गया है.

जानें, इन चार महानगरों में क्या है लेटेस्ट प्राइस

दिल्ली में नई कीमत 819 रुपए>>मुंबई में नई कीमत 819 रुपए
कोलकाता में 845.50 रुपए
चेन्नई में 835 रुपए हो गई है.

कॉमर्शियल गैस का क्या है भाव?
बता दें वैसे हर महीने की पहली तरीख को एलपीजी के दाम में बदलाव होते हैं. 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 90.50 रुपए का उछाल आया है. अब दिल्ली में इस सिलिंडर की कीमत 1614 रुपए हो गई है. उसी तरह मुंबई का रेट अब 1563.50 रुपए प्रति सिलिंडर हो गया है. कोलकाता में यह कीमत 1681.50 रुपए और चेन्नई का रेट 1730.5 रुपए हो गया है. इससे पहले राजधानी में 19 किलो वाले सिलेंडर का भाव 1533.00 रुपये, कोलकाता में 1598.50 रुपये, मुंबई में 1482.50 रुपये और चेन्नई में 1649.00 रुपये थी
बता दें कि LPG गैस की कीमत लगातार पिछले दो माह से बढ़ रही है. जनवरी में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया था. हालांकि, दिसंबर के महीने में 50 रुपए करके दो बार बढ़ोतरी की गई थी. वहीं, फरवरी में तीन अलग-अलग मौकों पर कीमत में तेजी आई. बता दें कि फरवरी में कुल बढ़ोतरी 100 रुपए की रही. दिसंबर से अब तक LPG सिलेंडर की कीमतों पर नजर डालें तो इसमें करीब 200 रुपए तक के आसपास का इजाफा हुआ है

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राजभवन के पास लावारिस बैग मिलने से दहशत, बम की आशंका पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता

Next Post

किसानों का ऐलान, सरकार को 100 रुपये लीटर मिलेगा दूध, अब MSP नहीं बल्कि MRP पर होगी बात

Next Post
किसानों का ऐलान, सरकार को 100 रुपये लीटर मिलेगा दूध, अब MSP नहीं बल्कि MRP पर होगी बात

किसानों का ऐलान, सरकार को 100 रुपये लीटर मिलेगा दूध, अब MSP नहीं बल्कि MRP पर होगी बात

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d