BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पलामू में पाइप लाइन से होगी रसोई गैस की आपूर्ति

by bnnbharat.com
December 18, 2020
in समाचार
गोली नहीं धारदार हथियार के घाव से हुई थी जिलानी अंसारी की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

पलामू: शहर के लोगों को रसोई गैस खत्म होने पर अब सिलेंडर भराने के लिए चिंतित होने की आवश्यकता नहीं होगी. जल्द ही जिले के पांच शहरों विश्रामपुर, हरिहरगंज, चैनपुर, हुसैनाबाद एवं डालटेनगंज में गैस पाइप लाइन बिछाकर लोगों के घर तक गैस पहुंचाए जाने की योजना है.

योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए गतिविधियां तेज कर दी गयी है. इस बाबत समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता एवं नगर आयुक्त दिनेश प्रसाद की उपस्थिति में बैठक की गयी.

मौके पर भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंधक चेतन कुमार मिश्रा ने प्रजेंटेशन के जरिए गैस डिसटीब्यूशन को लेकर पलामू जिला में बिछाया जा रहे पीएनजी गैस पाइप लाइन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि मदर स्टेशन से होटल, इंडस्ट्री, घर एवं गाड़ियों हेतु सीएनजी स्टेशन में  गैस आपूर्ति की जाएगी. उन्होंने कहा कि गैस पाइपलाइन के माध्यम से हाउसहोल्ड को गैस कनेक्शन दिया जाएगा. उन्होंने शहर में मदर स्टेशन के निर्माण हेतु जमीन की आवश्यकता बतायी. इस पर उपायुक्त ने प्रबंधक को जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन देने की बात कही.

इस बाबत उपायुक्त ने कहा कि सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट के माध्यम से लोगों के घर तक गैस पहुंचाई जाएगी. इस योजना से लोगों को कई प्रकार के फायदे होंगे. उन्होंने कहा कि यह गैस कनेक्शन काफी सुरक्षित एवं किफायती होगा. उन्होंने कहा कि जिलेवासियों के घरों तक गैस पहुंचाने एवं इस योजना को ससमय पूर्ण करने को लेकर जिला प्रशासन कटिबद्ध है. मौके पर उपरोक्त के अलावा अन्य गणमान्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अब पीएम ऑफिस को भी बेचने की तैयारी, डाल दिया OLX पर

Next Post

सांसद की पहल पर 2 लाख के इलाज का बिल माफ

Next Post
सांसद की पहल पर 2 लाख के इलाज का बिल माफ

सांसद की पहल पर 2 लाख के इलाज का बिल माफ

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d