BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

यूपी: लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर को जान से मारने की कोशिश

by bnnbharat.com
August 3, 2019
in समाचार
यूपी: लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर को जान से मारने की कोशिश
Share on FacebookShare on Twitter

बेखौफ बदमाशों की अंधाधुंध फायरिंग से राजधानी एक बार फिर थर्रा उठी। शनिवार सुबह करीब 10:10 बजे अंसल सिटी में बीएमडब्ल्यू कार सवार प्रॉपर्टी डीलर पर गोलियां बरसाई गई। घटना में प्रॉपर्टी डीलर को छह गोलियां लगी। कार के शीशे चकना चूर हो गए। फिलहाल तत्‍काल मिले इलाज से प्रॉपर्टी डीलर की जान बच गई। ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में रंजिश का मामला सामने आ रहा है। मामले की जांच की जा रही है। मौके से कारतूस के खोखे बरामद हुए है।

देवरिया निवासी शिव शक्ति कंस्ट्रक्शन कंपनी के एमडी व प्रॉपर्टी डीलर सुनील सिंह (40) पीजीआइ थानाक्षेत्र के अंसल में सी 3 में मकान नंबर 39व 40  में परिवार के साथ रहते हैं। बेस्ट प्राइज के सामने जियो मॉल का निर्माण चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शी संजय श्रीवास्तव के मुताबिक, शनिवार सुबह अंसल सेक्टर सी वन में ब्लैक बाइक सवार तीन लोग आए। जिसमें दो लोगों ने बीएमडब्ल्यू कार सवार सुनील पर अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिया। इसके बाद फरार हो गए। घटना में प्रॉपर्टी डीलर को छह गोलियां लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आननफानन में अस्‍पताल भेजा। फिलहाल प्रॉपर्टी डीलर की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। ट्रामा सेंटर में चल रहा इलाज।

चौकी इंचार्ज अंसल अंजली कुमार तिवारी ने बताया कि हमले में बीएमडब्ल्यू कार की खिड़कियों के शीशे चकना चूर हो गए थे। घटना को देखकर लग रहा है कि कई राउंड फायरिंग की गई है। मौके से 9 एमएम व 315 बोर के कारतूस बरामद हुई है। वहीं, एसपी उत्तरी सुकीर्ती माधव के मुताबिक, शुरूआती जांच में रंजिश का मामला सामने आ रहा है। मौके से कारतूस के खोखे बरामद हुए है। मामले की जांच की जा रही है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बारिश में रोते बच्‍चों को देख रवि किशन का पसीजा दिल, गाड़ी से उतर करने लगे मदद

Next Post

रांची राज भवन में पंचायत समिति महासंघ द्वारा 7 सुत्री मांगों को लेकर बेमियादी धरना होगा एैतिहासिक : अमूक प्रियदर्शी

Next Post
रांची राज भवन में पंचायत समिति महासंघ द्वारा 7 सुत्री मांगों को लेकर बेमियादी धरना होगा एैतिहासिक : अमूक प्रियदर्शी

रांची राज भवन में पंचायत समिति महासंघ द्वारा 7 सुत्री मांगों को लेकर बेमियादी धरना होगा एैतिहासिक : अमूक प्रियदर्शी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d