लखीसराय :- बिहार में लॉकडाउन खत्म हो चुका है तथा थोड़ी बहुत छूट के साथ अनलॉक 3 चालू कर दिया गया, मेडिकल को छोड़ बाकी सभी दुकानें सुबह के 11 बजे तक ही खोलने के निर्देश दिए गए है.
इसपर कड़ी कार्यवाही करने हेतु लखीसराय पुलिस सड़क पर उतर दुकानदार को समझाते हुए कुछ की दुकान सील कर रहे हैं. इसके बावजूद स्थानीय दुकानदार मानने को तैयार नहीं है.
दूसरी तरफ दुकानदार को ये बात समझ नहीं आ रही है कि पुलिस आपके लिए ही ऐसा कर रही है. लखीसराय में यह आम बात हो गई है कि दुकानदार अपने एक स्टाफ को दुकान के बाहर खड़ा कर देते हैं, और शटर को बंद कर देते हैं ग्राहकों को आने के बाद वह शटर को उठाकर ग्राहक को दुकान के अंदर भेज देते हैं. पुलिस को आता देख वह फटाक से अपने सटर को गिराकर दुकान के सामने से हट जाते हैं.

