रांची. जय मां तारा भक्त मंडल किशोरगंज की ओर से आज जरूरतमंदों के बीच पका हुआ भोजन सामग्री एवं कच्चे भोजन सामग्री का वितरण किया गया. भोजन का वितरण भवानी नगर, आनंद नगर, पिस्का मोड़, चुना भट्ठा, केशवनगर, खादगढ़ा, संग्राम चौक देवी मंदिर, गंगा नगर व जमुना नगर में किया गया. लॉकडाउन के दिन से ही जरूरतमंदों के बीच भोजन का वितरण किया जा रहा है. अब तक 100 से अधिक लोगों को भोजन दिया गया. जय मां तारा भक्त मंडल के संस्थापक बबलू चौधरी ने बताया कि किसी भी तरह की सहयोग राशि नहीं लिया जा रहा है. मौके पर श्री महावीर मंडल रांची के मंत्री शंकर, राजू वर्मा, बबलू चौधरी, अरुण कुमार, सिंह नेहा, दीपक कुमार चौधरी, अनीश वर्मा, सुदान चौधरी, रोहित पांडे, दीपू चौधरी, हर्ष चौधरी, राहुल चौधरी, चंदन चौधरी, शिवकुमार साहू, प्रेम वर्मा, अशोक राज, कृष्णा राज की भूमिका महत्वपूर्ण रही.

