लखीसराय: लखीसराय जिले के हसनपुर गांव में एक पागल कुत्ते ने आतंक फैला रखा है. एक दिन में दर्जनों लोगों को काट चुका है. जिसके डर से लोगों ने बच्चों को घर से निकलना बंद करा दिया है. साथ ही बड़े लोग भी हाथों में लाठी लेकर घरों से बाहर निकल रहे हैं.
ग्रामीणों ने बताया कि पागल कुत्ते ने एक दिन में लगभग दस लोगों को काट कर घायल कर दिया है, जिसकी जानकारी ग्रामीणों द्वारा प्रशासन एवं वन विभाग को दिया गया है.
कुत्ते के काटने के बाद सभी लोगों का सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है. घायल लोगों में सुली मांझी, वैष्णवी कुमारी, कुमोद कुमार सिंह सहित अन्य 10 लोग शामिल है.

