BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सिरफिरे पिता ने बेटी समेत दो लोगों की हत्या की, कई जख्मी

by bnnbharat.com
December 23, 2020
in समाचार
अपहृत व्यवसायी के अपहरण व हत्याकांड मामले में चार गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

जौनपुर: बाड़ी खास गांव में मानसिक रूप से अस्थिर एक शख्स ने अपने परिवार के लोगों पर ही चाकू से हमला दिया. इस हमले में शख्स की बेटी समेत दो लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा हमले में कई लोग घायल भी हुए हैं. जौनपुर के एसपी राज करण नैय्यर ने कहा कि आरोपी मुमताज उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. सभी घायल व्यक्तियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उन सभी की हालत स्थिर है.

सात साल से चल रहा था इलाज

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुमताज का पिछले सात सालों से वाराणसी के एक मानसिक अस्पताल में इलाज चल रहा था. सोमवार को डॉक्टरों से परामर्श के लिए उसे वाराणसी ले जाया जा रहा था, लेकिन वह गाड़ी से कूदकर भाग गया और फिर शाम को देर से घर पहुंचा. वह खाने के लिए किचन में गया, लेकिन उसे वहां कुछ नहीं मिला. उसने गुस्से में चाकू उठाया और अपनी बेटी हमायरा (7) को चाकू मार दिया. मुमताज की मां चंदा बेगम ने हमायरा को बचाने की कोशिश की तो उस पर भी हमला कर दिया. हमायरा की मौके पर ही मौत हो गई.

पत्नी और बेटे पर भी किया हमला

हमायरा की रोने की आवाज सुनकर मुमताज की पत्नी फिरदौस और 3 साल का बेटा मोहम्मद अपने कमरे से बाहर आए तो उसने उन दोनों को भी चाकू मार दिया. मुमताज को घर से बाहर जाने की रोकने की कोशिश कर रहे एक और परिजन पर भी उसने हमला किया. मुमताज ने दूध देने आई सुलेमा देवी को भी चाकू मारा. बड़ी मुश्किल से पड़ोसियों और अन्य ग्रामीणों ने मुमताज को पकड़ा और पुलिस को सूचित किया.

पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन सुलेमा देवी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पत्नी को ससुराल लेने पहुंचे पति के साथ मारपीट

Next Post

मनचलों से तंग आकर नाबालिग ने की आत्महत्या

Next Post
महिला ने अपने दो बच्चों के साथ जहर खाकर दी जान

मनचलों से तंग आकर नाबालिग ने की आत्महत्या

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d