BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुझसे हो गई गलतीः महातिर मोहम्मद

by bnnbharat.com
February 27, 2020
in समाचार
मुझसे हो गई गलतीः महातिर मोहम्मद
Share on FacebookShare on Twitter

मलेशिया: कश्मीर पर भारत विरोधी बयान देनेवाले  मलेशिया के  प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद के इस्तीफ़े के बाद से जारी राजनीतिक संकट के बीच अनवर इब्राहिम ने बुधवार को घोषणा की है कि एलायंस ऑफ़ होप ने प्रधानमंत्री उम्मीदवार के रूप में उन्हें नामांकित किया है.

अनवर की पीपल्स जस्टिस पार्टी के सदस्यों ने भी उन्हें नेता चुन लिया है. सोमवार को प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने पीएम पद से इस्तीफ़ा दे दिया था. अभी वो मलेशिया के अंतरिम प्रधानमंत्री हैं.

बुधवार को महातिर ने देश को संबोधित किया और राजनीतिक खींचतान के लिए ख़ुद को ज़िम्मेदार मानते हुए खेद जताया. महातिर ने कहा, ”एक इंसान होने के नाते मुझसे भी ग़लतियां हो सकती हैं. अगर इस्तीफ़ा मेरी ग़लती थी तो मैं इसके लिए माफ़ी मांगता हूं.

अगर संभव है तो मैं सरकार बनाने की कोशिश करूंगा. मैं पार्टी हित में नहीं देश हित में काम करूंगा.”

94 साल के महातिर और 72 साल के अनवर के बीच 2018 में चुनाव जीतने के लिए हैरान करने वाली साझेदारी हुई थी. इस साझेदारी को लेकर पहले से ही आशंका थी.

अनवर ने अपने बयान में कहा है कि दरवाज़े के पीछे से सरकार बनाने की किसी भी कोशिश का विरोध करेंगे. अनवर ने कहा था कि गठबंधन की मीटिंग में महातिर को भी बुलाया गया था लेकिन वो नहीं आए. उन्होंने कहा कि अब वो किंग के फ़ैसले का इंतज़ार कर रहे हैं

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा किया गया जनता दरबार का आयोजन

Next Post

दिल्ली सरकार का ऐलान, हिंसा में मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख मुआवजा

Next Post
दिल्ली सरकार का ऐलान, हिंसा में मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख मुआवजा

दिल्ली सरकार का ऐलान, हिंसा में मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख मुआवजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d