BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बनाई 1000 करोड़ की संपत्ति, अब सीबीआइ के शिकंजे में

by bnnbharat.com
February 25, 2021
in समाचार
आज फिर CBI करेगी रिया से पूछताछ, पहुंचे DRDO गेस्ट हाउस
Share on FacebookShare on Twitter


धनबादः कोयला तस्करी मामले में फरार चल रहे अनूप माजी उर्फ लाला की देश व विदेश में कुल 70 चल-अचल संपत्ति की कुर्की-जब्ती की जानी है. इसकी कीमत करीब 800 से 1000 करोड़ आंकी गई है. सीबीआइ ने लाला के काले साम्राज्य में ट्रांसपोर्टिंग का काम देख रहे रत्नेश वर्मा की चल-अचल संपत्ति कुर्क करने की सूची भी आसनसोल में सीबीआइ की विशेष अदालत को सौंपी है. सीबीआइ की इस कार्रवाई से न सिर्फ पश्चिम बंगाल बल्कि झारखंड के कोयला तस्कर भी सकते में आ गए हैं. झारखंड के धनबाद जिले में भी लाला की सक्रियता थी. उससे गुर्गे धनबाद और खासकर निरसा क्षेत्र में कोयला तस्करी का काम संभालते थे. सीबीआइ की एक टीम निरसा में कैंप कर काफी जानकारी जुटाई है. लाला का इलाका धनबाद जिले की सीमा से लगे पश्चिम बंगाल का पुरुलिया है. यहीं से उसने पश्चिम बंगाल और झारखंड के कोयले का काला कारोबार चला रखा था.
सीबीआइ सूत्रों के मुताबिक, कोयला तस्करी की काली कमाई से लाला ने विदेश में भी संपत्ति बनाई है. सीबीआइ ने दूसरे देश की सरकारों से ऐसी संपत्तियों का ब्योरा मांगा है. पुरुलिया के भामुरिया गांव में लाला की काफी जमीन और शानदार रिसोर्ट हैं. कोलकाता में होटल, फ्लैट, अपार्टमेंट के साथ-साथ दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु में शॉङ्क्षपग मॉल और जमीन भी है. दिसंबर 2020 में लाला व रत्नेश के खिलाफ सीबीआइ की विशेष अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया था. 11 जनवरी को दोनों को भगोड़ा घोषित कर उनके आवास पर नोटिस चिपकाया गया था. उनको 11 फरवरी तक कोर्ट में हाजिर होने का अल्टीमेटम दिया गया था, वर्ना संपत्ति कुर्क कर दी जाएगी. इसके बाद भी वे हाजिर नहीं हुए. अब सीबीआइ ने कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कुल्हाड़ी से काट किसान की हत्या

Next Post

टाटा तक ही जाएगी रांची-हावड़ा स्पेशल ट्रेन

Next Post
इंडियन रेलवे को बड़ा घाटा, पहली बार आय से ज्यादा पैसा वापस

टाटा तक ही जाएगी रांची-हावड़ा स्पेशल ट्रेन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d