विश्वजित शर्मा,
साहेबगंज/बरहरवा: थाना क्षेत्र के कालु पंचायत के कमालपुर गांव में मध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने एक घर में अवैध रूप से महुआ शराब की भट्टी में छापा मारा. जहां से महुआ शराब बनाने की सामग्री के साथ-साथ बहुत मात्रा में महुआ शराब को बरामद किया गया.
सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. मौके पर उत्पाद विभाग की टीम के साथ बरहरवा थाना की पुलिस भी सहयोग कर रही थी.

