BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मधुपुर विधानसभा उपचुनावः जेएमएम-बीजेपी के बीच सीधी टक्कर के आसार

by bnnbharat.com
March 22, 2021
in समाचार
मधुपुर विधानसभा उपचुनावः जेएमएम-बीजेपी के बीच सीधी टक्कर के आसार
Share on FacebookShare on Twitter

हफीजुल अंसारी होंगे जेएमएम उम्मीदवार, आजसू पार्टी के गंगा नारायण बीजेपी में हुए शामिल, चुनाव लड़ना तय

रांची:- झारखंड में मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार 23 मार्च को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन का कार्य प्रारंभ हो जाएगा. उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने दिवंगत हाजी हुसैन अंसारी के पुत्र और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन को पार्टी प्रत्याशी जाने का स्पष्ट संकेत दिया है और वे 25 मार्च को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे.

इधर, आजसू पार्टी नेता गंगा नारायण सोमवार को औपचारिक रूप से बीजेपी में शामिल हो गये. गंगा नारायण के बीजेपी में शामिल होने के साथ ही यह साफ हो गया है कि पार्टी उन्हें मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी बनायेगी. गंगा नारायण ने बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. हालांकि पिछले चुनाव में बीजेपी टिकट पर चुनाव लड़ने वाले राज पालिवार का रूख उपचुनाव में कितना गंगा नारायण के लिए कितना हितकर होगा, इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जोरों पर है.

वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में जेएमएम के हाजी हुसैन अंसारी को 88115 वोट मिले थे, जबकि दूसरे स्थान पर रहे थे और उन्हें 65046 मत मिले थे, जबकि आजसू पार्टी के गंगा नारायण ने भी दमदार उपस्थिति दर्ज कराते हुए 45620 वोट प्राप्त किये थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे. चुनाव जीतने के बाद हाजी हुसैन अंसारी को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बनाया गया था, लेकिन पिछले साल कोरोना संक्रमण को मात देने के बावजूद 3 अक्टूबर को उनका निधन हो गया. इसके बाद से यह सीट खाली है. इसी बीच उनके बेटे हफीजुल हसन को बिना विधायक बने ही मंत्री बना दिया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उपायुक्त ने की टीकाकरण अभियान की ऑनलाइन समीक्षा

Next Post

विधानसभा में तीन विधेयक ध्वनिमत से पारित

Next Post
विधानसभा में तीन विधेयक ध्वनिमत से पारित

विधानसभा में तीन विधेयक ध्वनिमत से पारित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d