BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मधुपुर उप चुनावः पूर्वाहन 11:00 बजे तक कुल 35.61 प्रतिशत मतदान,487 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी

by bnnbharat.com
April 17, 2021
in Uncategorized
मधुपुर उप चुनावः पूर्वाहन 11:00 बजे तक कुल 35.61 प्रतिशत मतदान,487 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड में देवघर जिले के मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए शनिवार सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है. पहले दो घंटे में पूर्वाह्न11 बजे तक करीब 35.61 फीसदी मतदाताओं ने  मताधिकार का प्रयोग किया .

देवघर के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सुबह  सात बजे 487 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान शुरू हुआ और सभी मतदान केंद्रों पर शत प्रतिशत मास्क का उपयोग किया जा रहा है. जिला निर्वाची पदाधिकारी ने विभिन्न वेब कास्टिंग सेंटर का निरीक्षण कर प्रतिनियुक्त अधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया. साथ ही उपायुक्त ने कोविड नियमों के शत प्रतिशत अनुपालन के साथ मास्क, सामाजिक दूरी व सेनेटाइजर का उपयोग करते रहने की बात कही. इस दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि मतदान शुरू होने के पूर्व सुबह 5ः30 बजे से ही लोगों का प्रवेश मतदान केंद्र पर कराया गया. जांच प्रक्रिया पूर्ण किए जाने के बाद मतदान कर्मी और चुनाव अभिकर्ताओं को मतदान स्थल पर प्रवेश दिया जा रहा था त्रिस्तरीय सुरक्षा जांच के बाद लोगों को प्रवेश दिया गया. इसके अलावे मॉक पोल के पश्चात मतदान शुरू हुआ.

245 मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग की सुविधा 

इसके अलावा जिला निर्वाचन पदाधिकारी   द्वारा जानकारी दी गयी कि मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल (50 प्रतिशत मतदान केंद्रों) 245 बूथों पर वेबकास्टिंग सुविधा सुनिश्चित की गयी है. ऐसे में आप सभी अधिकारी व कर्मियों को लाइव वेबकास्टिंग के तहत निर्वाचन आयोग के वरीय अधिकारी भी मतदान केंद्र की पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए है.  इसके अलावे वेबकास्टिंग के जरिए प्रशासन की भी सीधी नजर रहेगी. समाहरणालय में आधुनिक सुविधाओं से लैस वेबकास्टिंग कंट्रोल रूम बनाया गया है. जहां बड़ी स्क्रीन पर वेबकास्टिंग से जुड़ी टीमें बूथ की एक-एक गतिविधि पर नजर बनाये हैं. मंजूनाथ भजंत्री ने मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं को मास्क के साथ शत प्रतिशत अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बेकाबू कोरोना: आज बिहार सरकार ले सकती है बड़ा फैसला…

Next Post

झारखंड में कोरोना की जानलेवा रफ्तार… CM सोरेन आज ले सकते हैं बड़ा फैसला…

Next Post
JAC 10th-12th Board Exam: फैसले के ताक में परीक्षार्थी, जल्द निर्णय लेगी हेमंत सरकार

झारखंड में कोरोना की जानलेवा रफ्तार... CM सोरेन आज ले सकते हैं बड़ा फैसला...

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d