BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मधुपुर उपचुनावः बीजेपी प्रत्याशी गंगा नारायण ने पर्चा भरा, मंत्री हफीजुल अंसारी से होगा मुकाबला

by bnnbharat.com
March 30, 2021
in समाचार
मधुपुर उपचुनावः बीजेपी प्रत्याशी गंगा नारायण ने पर्चा भरा, मंत्री हफीजुल अंसारी से होगा मुकाबला
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर:- झारखंड में मधुपुर विधानसभा सीट के लिए होने वाले चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार गंगा नारायण सिंह ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया. मधुपुर अनुमंडल कार्यालय में नामांकन दाखिल करने के पहले उन्होंने अपने समर्थकों के साथ पाथरोल स्थित काली मंदिर में पूजा की.

बीजेपी प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह ने कहा कि यह नामांकन उनका  नहीं बल्कि मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के एक-एक मतदाता मालिक का है, बीजेपी के एक-एक कार्यकर्ता का है और अंतिम पंक्ति में खड़े उन जरूरतमंद लोगों का है, जो आज भी सरकारी सुविधाओं को पाने के लिए दर-ब-दर भटक रहे हैं.  इसलिए मधुपुर के सर्वांगीण विकास के लिए जनता उन्हें  जीत दिलाएगी.

नामांकन के बाद शेखपुरा रामलीला मैदान में बीजेपी की सभा हो रही है. इस सभा में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी. निशिकांत दूबे, सारठ के विधायक रणधीर सिंह, देवघर के विधायक नारायण दास समेत बीजेपी के कई नेता शिरकत कर रहे हैं.  उपचुनाव के लिए नामांकन शुरू होने से ठीक पहले 22 मार्च को गंगा नारायण आजसू पार्टी छोड़कर बीजेपीमें शामिल हुए हैं. 2019 का चुनाव गंगा आजसू पार्टी के टिकट से लड़े थे और उन्हें करीब 45 हजार वोट मिले थे, वे तीसरे नंबर पर थे. भाजपा के उम्मीदवार राज पालिवार दूसरे नंबर पर थे. रघुवर सरकार में मंत्री रहे पालिवार का टिकट भाजपा ने काट दिया 

मधुपुर में 17 अप्रैल को उपचुनाव है और वोटों की गिनती दो मई को होगी. गंगा नारायण का मुकाबला सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी और राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन अंसारी से होगा. मंत्री बने रहने के लिए उनका चुनाव जीतना जरूरी है. हफीजुल पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के बेटे हैं. हाजी हुसैन अंसारी के निधन  से खाली हुई मधुपुर सीट पर उपचुनाव हो रहा है. जेएमएम उम्मीदवार ने अपना पर्च भर दिया है.  उनका पर्चा दाखिल कराने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत सत्तारूढ़ झामुमो, कांग्रेस, राजद के कई मंत्री नेता मधुपुर पहुंचे थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बौद्ध इष्ट खुदाई स्थल पर प्रार्थना को लेकर उचित कदम उठाने की जरूरत-बादल

Next Post

नशे की हालत में चाचा, चाची और चचेरे भाई पर जानलेवा हमला

Next Post
नशे की हालत में चाचा, चाची और चचेरे भाई पर जानलेवा हमला

नशे की हालत में चाचा, चाची और चचेरे भाई पर जानलेवा हमला

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d