BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मधुपुर उपचुनावः यूपीए और एनडीए की प्रतिष्ठा दांव पर

by bnnbharat.com
March 20, 2021
in समाचार
मधुपुर उपचुनावः यूपीए और एनडीए की प्रतिष्ठा दांव पर
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः  झारखंड में मधुपुर सीट पर उपचुनाव होना है. इस सीट पर यूपीए और एनडीए की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में मधुपुर सीट से झामुमो प्रत्याशी हाजी हुसैन अंसारी ने जीत दर्ज की थी. हेमंत सरकार में वे अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बने थे. तीन अक्टूबर 2020 को उनका निधन हो गया था. उसके बाद से यह सीट खाली है.

मधुपुर उपचुनाव में हाजी हुसैन अंसारी के पुत्र और पर्यटन मंत्री और हफीजुल हसन यूपीए के प्रत्याशी हो सकते हैं. झामुमो, कांग्रेस और राजद की ओर से इन्हें संयुक्त प्रत्याशी बनाना लगभग तय है. वहीं भाजपा-आजसू में भी संयुक्त उम्मीदवार देने पर सहमति बन रही है. पार्टी सूत्रों से मिल रही सूचना के अनुसार, वर्ष 2019 के विस चुनाव में इस सीट से दूसरे नंबर पर रहे भाजपा प्रत्याशी राज पलिवार को एनडीए उम्मीदवार बनाने की संभावना है. ऐसे में हफीजुल व पलिवार में कड़े मुकाबले के आसार हैं. मजबूत गठबंधन के लिए भाजपा-आजसू आलाकमान स्तर पर वार्ता हो रही है. इसके अनुसार, 2022 में खाली होने वाली राज्यसभा सीट आजसू को दी जाए. ताकि आजसू की राज्यसभा में भी उपस्थिति बने. इस प्रस्ताव पर आजसू मधुपुर में भाजपा प्रत्याशी राज पलिवार को समर्थन देने पर सहमत हो सकता है. पिछले चुनाव में भाजपा के राज पलिवार को 65046 और आजसू प्रत्याशी गंगा नारायण राय को 45620 वोट मिले थे. झामुमो के हाजी हुसैन अंसारी को 88115 वोट मिले थे. अलग-अलग चुनाव लड़े भाजपा व आजसू प्रत्याशियों के वोट जोड़े जाएं तो 110666 वोट होते हैं,जो हाजी हुसैन से 22551 वोट अधिक हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्पीकर रवींद्र नाथ महतो ने लगवाया कोरोना वैक्सीन

Next Post

यूनाइटेड नेशन्स के रिपोर्ट के अनुसार भारत सबसे खुशहाल देश की सूची में 149 में से 138वी पायदान पर , वहीं फिनलैंड प्रथम स्थान पर .

Next Post
यूनाइटेड नेशन्स के रिपोर्ट के अनुसार भारत सबसे खुशहाल देश की सूची में 149 में से 138वी पायदान पर , वहीं फिनलैंड प्रथम स्थान पर .

यूनाइटेड नेशन्स के रिपोर्ट के अनुसार भारत सबसे खुशहाल देश की सूची में 149 में से 138वी पायदान पर , वहीं फिनलैंड प्रथम स्थान पर .

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d