BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मधुपुर विस उपचुनाव: निर्दलीय प्रत्याशी अशोक मोदी का नामांकन रद्द

by bnnbharat.com
April 1, 2021
in समाचार
मधुपुर विस उपचुनाव: निर्दलीय प्रत्याशी अशोक मोदी का नामांकन रद्द
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर (मधुपुर): 17 अप्रैल को होने वाले मधुपुर विधानसभा उपचुनाव में नाम वापसी की अंतिम तारीख तीन अप्रैल को है. इससे पूर्व एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी योगेंद्र प्रसाद ने सामान्य प्रेक्षक (आईएएस) सत्य प्रकाश पटेल व प्रत्याशियों की उपस्थिति में नामांकन पत्रों की संविक्षा की इसके बाद मधुपुर विधानसभा उपचुनाव में झामुमो व भाजपा समेत कुल सात उम्मीदवार रह गए हैं.

एक प्रत्याशी का नामांकन अस्वीकृत कर दिया गया. इसकी जानकारी देते हुए निर्वाची पदाधिकारी योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि निर्दलीय प्रत्याशी अशोक मोदी का नामांकन अस्वीकृत किया गया है क्योंकि जिन 10 प्रस्तावकों का नाम नामांकन पत्र में अंकित किया है. उसमें मतदाता सूची से मिलान करने पर किसी का नाम व सीरियल नंबर सही नहीं है.

मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच 31 मार्च को की गई. इस दाैरान निर्दलीय प्रत्याशी अशोक मोदी का नामांकन रद्द कर दिया गया. 

एसडीएम ने बताया कि मोदी ने दो मृत व्यक्ति का नाम प्रस्तावक के रूप में दाखिल पर्चा में उल्लेख किया था. इसलिए निर्दलीय प्रत्याशी अशोक मोदी का नामांकन अस्वीकृत कर दिया गया. नामांकन पत्रों की जांच के दौरान मारगोमुंडा बीडीओ सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी संतोष कुमार चौधरी व अन्य मौजूद थे. 

संवीक्षा के बाद सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सह झामुमो प्रत्याशी हफीजुल हसन, भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी उत्तम कुमार यादव, किशन कुमार बथवाल, अशोक ठाकुर, अशोक शर्मा व राजेंद्र कुमार का नामांकन पत्र स्वीकृत कर लिया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दूसरे राज्यों के गुंडे यहां हंगामा कर रहे: ममता बनर्जी

Next Post

मानगो बस स्टैंड में बस ने कुली को मारी टक्कर, मौत

Next Post
मानगो बस स्टैंड में बस ने कुली को मारी टक्कर, मौत

मानगो बस स्टैंड में बस ने कुली को मारी टक्कर, मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d