मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश सरकार ने 10वीं और 12वीं के बच्चों को ध्यान में रखते हुए कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं.
- माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं के जो पेपर शेष रह गए है अब वे पेपर नहीं होंगे.
- 10वीं के जो पेपर हो गए, उनके अंक के आधार पर रिजल्ट तैयार होगा, जो पेपर नहीं हुए उनके आगे अब पास लिखा जाएगा.
- माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं की परीक्षा के जो पेपर शेष रह गए है उनकी परीक्षा 8 जून से 16 जून के बीच होगी.
- 19 मार्च 2020 लॉक डाउन शुरू होने की तिथि से लेकर लॉक डाउन समाप्त होने तक की अवधि तक कोई भी निजी विद्यालय विद्यार्थियों से केवल ट्यूशन फीस ले सकेगा, इसके अतिरिक्त कोई भी अन्य फीस नहीं ली जायेगी.


