BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शौचालय में बन रहा है मिड-डे मील तो इसमें गलत क्या?

by bnnbharat.com
July 24, 2019
in समाचार
शौचालय में बन रहा है मिड-डे मील तो इसमें गलत क्या?
Share on FacebookShare on Twitter

मध्यप्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शौचालय में खाना पकाने में कोई परेशानी नहीं है बस शौचालय सीट और स्टोव के बीच विभाजन होना चाहिए। यह बयान उन्होंने उस सवाल पर दिया जिसमें एक आंगनबाड़ी केंद्र में शौचलय बनाकर इसका रोज उपयोग बच्चों को मिड डे मील बनाने में हो रहा है। दरअसल, मध्यप्रदेश के शिवपुर जिले स्थित करैरा के एक आंगनबाड़ी केंद्र में रसोई घर से शौचालय मिला हुआ है और वहां एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल कर स्टोव पर खाना बनाया जा रहा था। खाना बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले बर्तनों को शौचालय की सीट पर रखा गया था। जब यह मामला सामने आया तब आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता ने कहा कि यह बात सही है कि यहां पर शौचालय के एक हिस्से में खाना बनता है लेकिन वह समूह से कई बार कह चुकी हैं कि वह खाना अन्य जगह पर बनाए।

इसी मामले के संबध में जब बाल विकास मंत्री से इस बाबत पूछा गया तो उन्हों कहा कि इसमें गलत क्या है। उन्होंने कहा कि शौचालय के अंदर खाना बनाने से कोई समस्या नहीं है। अगर टॉयलेट शीट और स्टोव के बीच विभाजन हो। उन्होंने यह भी कहा कि आजकल घरों में भी अटैच ट्वाइलेट-बाथरूम होते हैं। अगर आपके घर आने वाले रिश्तेदार खाना खाने से इनकार कर दें, क्योंकि आपके यहां अटैच ट्वाइलेट-बाथरूम हैं। उस स्कूल में टॉयलेट शीट बजरी से भरा हुआ है। इस बारे में जांच भी शुरू कर दी गई है।

आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों के लिए इस तरह खाना बनने के सवाल पर महिला एवं बाल विकास विभाग की सीडीपीओ ने भी अजीब सा बयान दिया। उन्होंने कहा कि वहां पर जो शौचालय बना है वह आधा-अधूरा है और वहां पर पानी की कमी के चलते उसका उपयोग शौचालय के रूप में नहीं हुआ है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मामला सामने आने के बाद रसोई को वहां से हटा दिया गया है।

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अन्ना हजारे ने RTI कानून में संशोधन पर उठाये सवाल

Next Post

जिला पुलिस को बड़ी सफलता, टाटीझरिया में एटीएम से चोरी हुए रुपए बरामद

Next Post

जिला पुलिस को बड़ी सफलता, टाटीझरिया में एटीएम से चोरी हुए रुपए बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d