रंजीत कुमार,
सीतामढ़ी: सीतामढ़ी के बैरगनिया प्रखंड के पताही पंचायत अंतर्गत मड़पा ताहिर गांव में सड़क पर कीचड़ व जलजमाव से आवागमन में भारी परेशानी हो रही है. वाहन की कौन कहे पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है. बदहाली से आजीज आकर ग्रामीणों ने सीतामढ़ी जिलाधिकारी एवं बैरगनिया प्रखंड विकास पदाधिकारी को संयुक्त हस्ताक्षरित आवेदन देकर कहा है कि मड़पा के नंद किशोर दास के घर से लेकर मारपा ताहिर बांध तक सड़क पर वर्षों पूर्व ईद का सोलिंग किया गया था. परंतु सड़क बनाने की बात कह कर पताही पंचायत के मुखिया द्वारा कई वर्ष पूर्व ही ईट सोलिंग को उखाड़ दिया गया और आधा भाग में मिट्टी भराई कर दिया गया है.
मुखिया द्वारा बताया गया कि मिट्टी भराई के बाद सड़क को पक्कीकरण किया जाएगा. परंतु अभी तक कोई पक्कीकरण नहीं की गई है. जिससे बरसात होने पर सड़क पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाता है , सड़क पर कीचड़ हो जाने से लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.
ग्रामीणों ने बताया कि 3 वर्ष बीतने के बाद भी वार्ड मेंबर तथा क्षेत्रीय मुखिया द्वारा इस पर कोई पहल नहीं की गई है. बहरहाल ग्रामीणों ने अपने सहयोग से सड़क के कुछ भागों में मिट्टी भराई का कार्य करवा लिया है परंतु मुखिया से पक्कीकरण करवाने हेतु कहने पर साफ शब्दों में इंकार कर दिया.
जिलाधिकारी एवं बीडीओ को लिखित आवेदन देने वालों में मो जुनैद, मो जफरे आलम, शेख महताब आलम, मुजीबु रहमान , राशिद समेत दर्जनों ग्रामीण शामिल है.
ग्रामीणों ने डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा एवं बीडीओ विजय कुमार मिश्र स सड़क की बदहाली से निजात दिलाने की मांग की है.

