ईद के अवसर पर पेंशन के रूप में देंगे बड़ा तोहफा
रांची:- मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के चुनावी दौरे के दौरान सोमवार को मधुपुर में ऑल झारखंड मदरसा-संस्कृत शिक्षक समन्वय समिति का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मदरसा शिक्षकों के बकाया वेतनादि के भुगतान पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया. इसकी जानकारी देते हुए समिति के महासचिव हामिद गाज़ी ने बताया कि पिछ्ली भाजपा सरकार में शोषण के शिकार मदरसा शिक्षकों को महागठबंधन की सरकार ने न्याय दिलाने का काम किया है,जिस के लिए हम मुख्यमंत्री सहित मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हैं.

