BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘महा’ चक्रवात टकरा सकता है गुजरात तट से

by bnnbharat.com
November 6, 2019
in Uncategorized
‘महा’ चक्रवात टकरा सकता है गुजरात तट से

‘महा’ चक्रवात टकरा सकता है गुजरात तट से

Share on FacebookShare on Twitter

गुजरात: केन्द्र शासित प्रदेश दीव के पास गुजरात तट पर गुरुवार को बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान महा टकराने से पहले कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है. इसके कारण राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

मौसम विभाग ने मंगलवार को बताया कि नए पूर्वानुमान के मुताबिक, बहुत गंभीर चक्रवात पोरबंदर तट से पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में करीब 650 किलोमीटर की दूरी पर है और अरब सागर में वेरावल के पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में 700 किलोमीटर दूर है. बुलेटिन के जरिए विभाग ने बताया कि इसके पूर्व-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ने बहुत संभावना है और यह तेजी से कमजोर पड़ेगा.

आशंका है कि यह सात नवंबर की सुबह चक्रवाती तूफान बनकर दीव के पास गुजरात तट को पार कर सकता है. इस दौरान 70-80 से लेकर 90 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. चक्रवात से छह नवंबर को ज्यादातर हिस्सों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है और कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

विभाग ने कहा कि सात नवंबर को ‘महा’ चक्रवात जब तट पर टकराएगा तो, भावनगर, सूरत, भरूच, आणंद, अहमदाबाद, बोटाद और वडोदरा में सात नवंबर को भारी बारिश होने की आशंका है. मौसम केंद्र के निदेशक जयंत सरकार ने बताया कि इस बात की संभावना है कि तट पर टकराने से पहले चक्रवात और कमजोर हो सकता है.

इसी बीच, राज्य सरकार ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने 15 अतिरिक्त टीमों को बुलाया है जबकि भारतीय नौसेना भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है. राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने मंगलवार को कहा कि भले ही चक्रवात कमजोर पड़ रहा हो, लेकिन सरकार जान और माल के नुकसान को कम करने के लिए जरूरी कदम उठा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को तैयारियों का जायजा लिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अज्ञात अपराधियों ने बॉर्डर पर तीन कारों पर की गोलीबारी, 6 बच्चों समेत 9 की मौत

Next Post

अन्तर्राष्ट्रीय मॉडल बनी दिव्यांग एंजेलिना

Next Post
अन्तर्राष्ट्रीय मॉडल बनी दिव्यांग एंजेलिना

अन्तर्राष्ट्रीय मॉडल बनी दिव्यांग एंजेलिना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d