BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सोमवार को महागठबंधन प्रत्याशी करेंगे नामांकन, तेजस्वी यादव समेत कई दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद

by bnnbharat.com
November 11, 2019
in Uncategorized
सोमवार को महागठबंधन प्रत्याशी करेंगे नामांकन, तेजस्वी यादव समेत कई दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद

सोमवार को महागठबंधन प्रत्याशी करेंगे नामांकन, तेजस्वी यादव समेत कई दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद

Share on FacebookShare on Twitter

चतरा: महागठबंधन कोटे के राजद प्रत्याशी व प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद भोक्ता सोमवार को चतरा विधानसभा सीट से अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे. इस दौरान राजद नेता बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी, राजद प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह, राजद के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुभाष यादव समेत महागठबंधन में शामिल कांग्रेस और झामुमो के दर्जनों दिग्गज नेता शिरकत करेंगे.

पूर्व मंत्री के नामांकन के बाद सदर थाना मैदान में जनसभा का आयोजन होगा, जहां से महागठबंधन के नेता चुनावी महाकुंभ का शंखनाद करेंगे. जनसभा को लेकर महागठबंधन नेताओं की ओर से बृहद स्तर पर तैयारियां की जा रही है. एक ओर जहां सदर थाना मैदान में बड़े स्तर पर पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है तो वहीं विधानसभा क्षेत्र के कोने-कोने से समर्थकों को नामांकन और जनसभा में शिरकत करने को लेकर आमंत्रित किया जा रहा है.

राजद जिला अध्यक्ष ने बताया कि नामांकन कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने को लेकर पार्टी और महागठबंधन में शामिल विभिन्न दलों के नेता जोर-शोर से तैयारियों में लगे हैं. उन्होंने बताया कि नामांकन कार्यक्रम और जनसभा में शिरकत करने को लेकर झामुमो और कांग्रेस के भी शीर्ष नेताओं को आमंत्रित किया गया है.

उन्होंने बताया कि नामांकन के बाद बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत अन्य दिग्गज नेता सदर थाना मैदान में आयोजित सभा में क्षेत्र के कोने-कोने से पहुंचे जनसमूह को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सभी प्रखंडों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं.

जिला अध्यक्ष ने बताया कि जनसभा के दौरान ही महागठबंधन के शीर्ष नेता महाकुंभ का शंखनाद करेंगे. इस दौरान विभिन्न दलों के दर्जनों नेता और कार्यकर्ता भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे. बता दें कि झाविमो को छोड़ राजद का दामन थामने वाले चतरा विधानसभा क्षेत्र का दो बार प्रतिनिधित्व कर चुके पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद भोक्ता को महागठबंधन कोटे से राजद ने अपना प्रत्याशी बनाया है. पार्टी का सिंबल मिलने के बाद से सत्यानंद भोक्ता इलाके में जोर-शोर से जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से समर्थन मांग रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

Next Post

मीलाद उन-नबी के मौके पर शांतिपूर्ण निकली शोभायात्रा

Next Post
मीलाद उन-नबी के मौके पर शांतिपूर्ण निकली शोभायात्रा

मीलाद उन-नबी के मौके पर शांतिपूर्ण निकली शोभायात्रा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d