BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी की होती है पूजा, बन जाते हैं सभी बिगड़े काम

by bnnbharat.com
October 24, 2020
in समाचार
नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी की होती है पूजा, बन जाते हैं सभी बिगड़े काम
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: शारदीय नवरात्रि अब खत्म होने को हैं. आज नवरात्रि की अष्टमी तिथि है. आज मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा की जाती है. मान्यताओं के अनुसार, मां दुर्गा के नौ रूप आदिशक्ति के अंश और स्वरूप है. लेकिन भगवान शिव की अर्धांगिनी के रूप में महागौरी विराजमान रहती हैं. दुर्गाष्टमी के दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करना फलदायी माना जाता है. कहते हैं कि महागौरी मनोकामनाएं पूरी करने के साथ अपने सभी भक्तों का कल्याण करती हैं और उनकी समस्याएं भी दूर करती हैं.

महागौरी का ऐसा है स्वरूप-

हिंदू शास्त्रों के अनुसार, महागौरी का रूप श्वेत (सफेद) है. मां के वस्त्र और आभूषण भी सफेद हैं. मां का वाहन वृषभ यानी बैल है. मां का दाहिना हाथ अभयमुद्रा, नीचे वाले हाथ में दुर्गा शक्ति का प्रतीक त्रिशूल है. माता के बाएं हाथ के ऊपर वाले हाथ में डमरू और नीचे वाला हाथ वरमुद्रा में हैं. माता का यह रूप शांत और सौम्य मुद्रा में ही है.

महागौरी का भोग-

नवरात्रि की अष्टमी तिथि को मां को नारियल अर्पित करने की परंपरा है. आज के दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है. 

महागौरी का मंत्र-

महागौरी की इस मंत्र से अराधना करने से माता अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं-

श्वेते वृषेसमारूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः.
 महागौरी शुभं दद्यान्महादेव प्रमोददा॥

या देवी सर्वभू‍तेषु मां महागौरी रूपेण संस्थिता.
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

महागौरी भक्तों को देती हैं ये आशीर्वाद-

मान्यता है कि महागौरी अपने भक्तों की सभी इच्छाएं पूरी करती हैं और सौभाग्य की प्राप्ति होती है. हिंदू मान्यताओं के अनुसार, महागौरी का स्वरूप मोक्षदायी है, इसलिए मां की अराधना से बिगड़े काम भी बन जाते हैं.

नवरात्रि के आठवें दिन का शुभ रंग-

महागौरी की पूजा करते वक्त गुलाबी रंग पहनना शुभ माना जाता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Corona Update India: 24 घंटे में मिले 53370 नए मामले, 650 की मौत

Next Post

शिव और शक्ति के संबंध

Next Post
हर मर्ज की दवा है कविता…..

शिव और शक्ति के संबंध

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d