BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच महामुकाबला आज

by bnnbharat.com
October 30, 2020
in समाचार
किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच महामुकाबला आज
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः आईपीएल 2020 का 50वां मैच किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच शुक्रवार को खेला जाएगा. राजस्थान के लिए यह मैच ‘करो या मरो’ का होगा. अगर राजस्थान की टीम यह मैच हारती है तो प्ले-ऑफ में अपनी जगह नहीं बना पाएगी, जबकि पंजाब अपनी 7वीं जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर बरकरार रहना चाहेगी. आपको बता दें कि अगर राजस्थान रॉयल्स ये मैच हारती है तो चेन्नई के बाद टूर्नामेंट से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन जाएगी.

इस समय पॉइंट्स टेबल पर पंजाब 12 पॉइंट्स के साथ चौथे और राजस्थान 10 पॉइंट्स के साथ 7वें स्थान पर है. लगातार 5 मैच हारने वाली पंजाब ने पिछले 5 मैच लगातार जीतकर टूर्नामेंट में वापसी की है. बता दें कि दोनों टीमों ने बीते कुछ मैचों में शानदार प्रदर्शन दिखाया है. दोनों टीमों ने इससे पहले खेले गए मुकाबले भी जीते हैं. पंजाब ने कोलकाता और राजस्थान ने मुंबई को हराया था.

आर्चर पर रहेगी सबकी नजर

राजस्थान के लिए गेंदबाजी की जिम्मेदारी तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पर रहेगी. इस सीजन में आर्चर ने अब तक 17 विकेट लिए हैं. बता दें कि सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने के मामले में भी आर्चर सबसे आगे हैं. उन्होंने सीजन में अब तक 146 डॉट बॉल फेंकी हैं.

मयंक- राहुल पर रहेगी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी

पंजाब के लिए बल्लेबाजी की जिम्मेदारी इन दोनों बल्लेबाजों पर होगी. दोनों बल्लेबाजों ने इस सीजन में अबतक शानदार प्रदर्शन किया है. राहुल सीजन में सबसे ज्यादा 595 रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. जबकि मयंक अग्रवाल ने सीजन में अब तक 398 रन बनाए हैं. दोनों खिलाड़ी इस सीजन में शतक भी जड़ चुके हैं.

लय में दिख रहे हैं मोहम्मद शमी

पंजाब के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अबतक इस सीजन में 20 विकेट लिए हैं. इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में वे तीसरे स्थान पर हैं. जानकरी के लिए बता दें कि गेंदबाजी में पहले नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के कगिसो रबाडा हैं जिन्होंने 23 विकेट चटकाया हैं. वहीं, दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह हैं, जिन्होंने 20 विकेट अपने नाम किया है.

https://bnnbharat.com/corona-update-india-the/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार चुनाव: दूसरे चरण में 17 सीटों पर सीधी टक्कर, 3 नवंबर को होना है मतदान

Next Post

माइनस 40 डिग्री तापमान में भी लद्दाख छोड़ने को तैयार नहीं चीन, जवानों को दिए आधुनिक उपकरण

Next Post
माइनस 40 डिग्री तापमान में भी लद्दाख छोड़ने को तैयार नहीं चीन, जवानों को दिए आधुनिक उपकरण

माइनस 40 डिग्री तापमान में भी लद्दाख छोड़ने को तैयार नहीं चीन, जवानों को दिए आधुनिक उपकरण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d