BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना से मुक्ति के लिए महंत विजयानंद की अपील कहा- घरों में रहकर ही करें धार्मिक अनुष्ठान

by bnnbharat.com
April 28, 2020
in Uncategorized
कोरोना से मुक्ति के लिए महंत विजयानंद की अपील कहा- घरों में रहकर ही करें धार्मिक अनुष्ठान

कोरोना से मुक्ति के लिए महंत विजयानंद की अपील कहा- घरों में रहकर ही करें धार्मिक अनुष्ठान

Share on FacebookShare on Twitter

रांची / हजारीबाग : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए विभिन्न प्रकार के उपाय किए जा रहे हैं. लाॅकडाउन के दौरान “स्टे एट होम” का पालन करते हुए लोग अपने घरों में धार्मिक अनुष्ठान और आध्यात्मिक गतिविधियां बढ़ाकर कोरोना वायरस के प्रकोप को कम करने की ईश्वर से कामना भी कर रहे हैं.

साधु-संत, मंदिरों के पुजारी, आध्यात्मिक विषयों के ज्ञाता, प्रकांड विद्वान, ज्योतिषाचार्य सहित आमजन कोरोना से मुक्ति पाने के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं. इस क्रम में हजारीबाग के बाबू चौक स्थित बड़ा अखाड़ा के महंत विजयानंद ने कोरोना के खिलाफ जंग जीतने के लिए समाजसेवी सुधांशु सुमन का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि लॉकडाउन के दौरान लोग अपने-अपने घरों में धार्मिक अनुष्ठान और आध्यात्मिक गतिविधियां बढ़ाएं.

इससे वातावरण में शुद्धता आती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. इससे काफी हदतक हमें प्राकृतिक आपदा पर विजय पाने की शक्ति प्राप्त होती है. उन्होंने कहा कि संकट के समय ग्रहों की दशा को सकारात्मक करने के लिए नवग्रह शांति पाठ का जाप काफी कारगर सिद्ध होता है. ग्रहों की दशा को अनुकूल करने और मानव समाज के कल्याण के लिए धार्मिक अनुष्ठान किया जाना जरूरी है.

उन्होंने कहा कि स्टे एट होम का पालन करते हुए लोग अपने-अपने घरों में सभी देवी देवताओं की पूजा अर्चना करें और ईश्वर से कामना करें कि ऐसे वैश्विक आपदा के समय कोरोना वायरस जैसे प्राणघातक विषाणु को नष्ट कर समस्त मानव के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करें. महंत विजयानंद ने झारखंड के प्रख्यात समाजसेवी सुधांशु सुमन द्वारा कोरोना से मुक्ति पाने के लिए लगातार विगत एक महीने से किए जा रहे नवग्रह शांति पाठ करने को सराहाते हुए कहा कि सुमन का यह प्रयास समाज व देश के कल्याण में काफी सहायक साबित होगा.

उन्होंने नागरिकों से लॉकडाउन का शत-प्रतिशत पालन करते हुए अपने घरों में रहकर ही अपनी दिनचर्या में आध्यात्मिक अनुष्ठानों को शामिल करने का अनुरोध किया. महंत विजयानंद ने कहा कि वर्तमान में मानव जाति पर जो संकट गहराया है, इसका निवारण लॉकडाउन का अक्षरशः पालन कर और ईश्वर के शरण में जाकर समस्त मानव जाति के कल्याण की कामना कर ही संभव है. सुमन ने विद्वान ब्राह्मणों व पुरोहितों संग भगवान हनुमान व भगवान ठाकुर जी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना करने के बाद अध्यात्मिक मंत्रणा की.

बड़ा अखाड़ा के महंत ने कहा कि महामारी कोरोना वायरस के खात्मे के लिए फिजिकल डिस्टेंसिंग, स्टे एट होम का पालन करना अति आवश्यक है, तभी कोरोना हारेगा और भारत जीतेगा. सबों ने कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सकारात्मक पहल और उनके द्वारा उठाए गए ऐतिहासिक कदमों की सराहना की.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हटिया विधानसभा के सर्वेश्वरी नगर में जरूरतमंदों के बीच बांटा गया मोदी आहार

Next Post

नौकरी का झांसा देकर युवती को बुलाया, फिर देहव्यापार के दलदल में फंसाया, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Next Post
नौकरी का झांसा देकर युवती को बुलाया, फिर देहव्यापार के दलदल में फंसाया, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

नौकरी का झांसा देकर युवती को बुलाया, फिर देहव्यापार के दलदल में फंसाया, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d