BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नहाय-खाय के साथ सूर्य उपासना का महापर्व छठ शुरू

by bnnbharat.com
November 18, 2020
in समाचार
नहाय-खाय के साथ सूर्य उपासना का महापर्व छठ शुरू
Share on FacebookShare on Twitter

अर्घ्य अर्पित करने के लिए जगह-जगह कृत्रिम तालाब भी बनाये गये

रांची: सूर्य उपासना का महापर्व छठ बुधवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया. आस्था के महापर्व को लेकर राज्यभर में उत्साह और भक्तिमय माहौल है. राजधानी रांची में सभी छठ घाटों में साफ-सफाई का काम युद्धस्तर पर जारी है. वहीं झारखंड सरकार द्वारा छठ पर्व को लेकर नया गाइडलाइन जारी होने के बाद सभी छठ घाटों पर रौशनी का भी इंतजाम किया जा रहा है, ताकि किसी छठव्रती को किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़ा.

राज्य सरकार की ओर से कोरोना संक्रमण को लेकर कई दिशा-निर्देश जारी किये गये है, जिसके तहत सोशल डिस्टेसिंग के साथ छठ घाटों में अर्घ्य अर्पित करने की तैयारी की जा रही है. वहीं राजधानी रांची में जगह -जगह कृत्रिम तालाब भी बनाये जा रहे है, जहां मुहल्ले और कॉलोनी के लोग अर्घ्य अर्पित करेंगे.

वहीं कुछ श्रद्धालु साफ-सफाई के मद्देनजर पिछले कई वर्षां से अपने घर में ही छठ करते आ रहे है, इनकी ओर से इस बार भी अपने घर में ही परिवार के साथ छठ मनाने की तैयारी की है. वहीं कोरोना संक्रमण को लेकर एहतियात और सतर्कता को इस बार बड़ी संख्या में लोगों ने बाथ टब में ही स्नान कर अर्घ्य अर्पित करने की तैयारी की है.

इधर, चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व के पहले दिन आज व्रती कद्दू भात खाते हैं. व्रत के दूसरे दिन कल व्रतियों द्वारा खरना किया जाएगा जबकि शुक्रवार की शाम व्रतियों द्वारा भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य दिया जाएगा. अगले दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ महापर्व संपन्न हो जाएगा. 

इस बीच महापर्व के मद्देनजर बाजार में लोगों की भीड़ भी बढ़ गई है. कोरोना संक्रमण काल के मद्देनजर लोग सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खरीदारी कर रहे हैं. अधिकांश लोग मास्क का इस्तेमाल और सामाजिक दूरी का पालन करके पूजन सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं. व्रतियों और उनके परिजनों द्वारा सूप, दउरा, फल और बर्तनों की खरीदारी जमकर की जा रही है. इसके अलावा मिट्टी से बने हाथी, दीया कलश और ढक्कन की खरीददारी भी खूब हो रही है. 

दूसरी तरफ  महा पर्व को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर है. राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए  नए गाइडलाइन के तहत व्रती छठ घाटों में भी पूजा अर्चना कर सकते हैं. इसके मद्देनजर रांची के विभिन्न जलाशयों की भी साफ-सफाई युद्ध स्तर पर शुरू कर दी गई है. छठ घाटों की सफाई करते लोगों में भी उत्साह नजर आ रहा है.

गाइडलाइन के तहत खास बात यह है कि व्रतियों को छठ घाटों पर मास्क का इस्तेमाल करना है. सामाजिक दूरी का पालन करना है. छठ घाटों पर इस बार गीत- संगीत अथवा मनोरंजन की कोई व्यवस्था नहीं करनी है. इसके साथ ही आतिशबाजी की भी सख्त मनाही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आदेश का उल्लंघन करने पर दो थानाध्यक्ष सस्पेंड

Next Post

नक्‍सलियों ने की मुंशी की गोली मारकर हत्‍या

Next Post
पूजा करने को लेकर विवाद, युवक की गोली मारकर हत्या

नक्‍सलियों ने की मुंशी की गोली मारकर हत्‍या

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d