धनबाद: आज से नहाय खाय के साथ ही आस्था का महापर्व छठ शुरू हो गया है. इस मौके पर व्रतियों ने धनबाद, झरिया के दामोदर नदी में स्नान कर पूजा अर्चना की और भगवान सूर्य की आराधना की.
पूजा अर्चना के बाद व्रतियां अपने घर जा कर कद्दू ,चना दाल ,अरवा चावल का प्रसाद बना कर भगवान सूर्य को अर्पित करेंगी. इसके बाद घर के सभी लोग इस प्रसाद को ग्रहण करेंगे.
शुक्रवार की शाम विधि विधान से व्रतियां खरना करेंगी ओर इसके साथ ही व्रतियों का 36 घण्टों का निर्जला उपवास शुरू हो जाएगा.
शनिवार को अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पण करेंगी और रविवार को उदयगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पण कर चार दिवसीय महापर्व छठ का समापन हो जाएगा.

