अरविंद पटेल
महाराजगंज : थाना परसामलिक क्षेत्र के ग्राम पंचायत जिगिना के सिवान मे अज्ञात महिला की लाश खेत में मिली. वहां मौजूद लोगों के अनुसार लाश को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उक्त महिला को किसी दूसरे स्थान पर बूरी तरह से पीट कर उसकी हत्या कर देने के बाद महिला की लाश को फेंक दिया गया है.
पुलिस ने महिला के लाश के पास कपूर और माचिस भी बरामद किया. एेसा प्रतीत होता है कि लोगों को भ्रमित करने के उद्देश्य से वहां फेका गया था. लोगों ने बताया कि महिला के शरीर पर लगे चोट के निशान को देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे किसी ने ईट या पत्थर से मार मार कर महिला की हत्या कर लाश को फेक दिया है.
बताया गया कि एक टैक्टर चालक रविवार की सुबह करीब 10 बजे खेत की जुताई करने गया वह जैसे ही खेत की जुताई शुरू किया कि अचानक उसकी नजर अज्ञात महिला के लाश पर पडी. लाश को देखते ही वह टैक्टर चालक घबरा गया और वहां से गांव मे आकर लोगों को लाश मिलने की जानकारी दिया जिसके बाद उक्त घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड लग गई.
घटना की जानकारी ग्रामीणों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को दिया सूचना को गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंची परसामलिक पुलिस ने लाश का पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन खबर लिखे जाने तक महिला का पहचान नहीं हो सका था.

