अरविन्द पटेल
महराजगंज : यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में बेटियों ने अपनी प्रतिभा का डंका बजाया.
जिला जेल के हेड कांस्टेबल पंकज कुमार पांडेय की बेटी व कार्मल स्कूल की छात्रा दीक्षा पांडेय ने हाईस्कूल में 94.50 फ़ीसदी अंक प्राप्त जिले में प्रथम स्थान लाकर व प्रदेश की मेरिट में स्थान पाकर जिले का नाम रोशन किया. वही इंटर में शालिनी मिश्रा ने पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज महराजगंज से जिला में टॉप किया है.
हाई स्कूल में कुल 82.24 % वही इंटर में कुल 73.25 % रिजल्ट बना है.

