BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कानपुर मुठभेड़ में घायल हुआ महराजगंज का लाल

by bnnbharat.com
July 4, 2020
in Uncategorized
कानपुर मुठभेड़ में घायल हुआ महराजगंज का लाल

कानपुर मुठभेड़ में घायल हुआ महराजगंज का लाल

Share on FacebookShare on Twitter

अरविन्द पटेल,

महराजगंज: कानपुर नगर के शिवराजपुर में पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में महराजगंज जिले का निवासी एक सिपाही शिवमूरत निषाद भी घायल हुआ है. जब यह खबर परिजनों को मिली तो वह सन्न रह गए. सूचना मिलते ही घायल सिपाही के पिता व भाई कानपुर के लिए रवाना हो गए हैं.

पनियरा थानाक्षेत्र के अड़बड़हवा के टोला बरवास निवासी शिवमूरत निषाद वर्ष 2018 बैच के कांस्टेबल हैं. उनकी तैनाती कानपुर के चौबेपुर थाने में है. गुरुवार की रात अधिकारियों के साथ वह कानपुर नगर के शिवराजपुर में बदमाश को पकड़ने गए थे. मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में कांस्टेबल शिवमूरत निषाद घायल हो गया. शुक्रवार की सुबह पांच बजे सिपाही के घायल होने की सूचना उच्चाधिकारियों ने फोन पर परिजनों को दी.

सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया. घायल सिपाही की माता मेवाती देवी बदहवास हो गई हैं. पिता भजुराम निषाद, भाई राममिलन, रामरतन व रामजतन गांव के प्रधान को साथ लेकर कानपुर के लिए रवाना हो गए.

घायल सिपाही ने दो जुलाई की सुबह नौ बजे परिजनों के पास फोन किया था. सूचना मिलने पर एसओ पनियरा दिलीप कुमार शुक्ल भी फोर्स के साथ पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी. दिन भर सिपाही के घर शुभचिंतकों व रिश्तेदारों की भीड़ जुटी रही.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

महराजगंज में यूपी बोर्ड के टाॅपर छात्रों को डीएम ने किया सम्मानित

Next Post

शर्लिन चोपड़ा का बहुप्रतीक्षित मेड-इन-इंडिया एप्लीकेशन ‘ रेडशेयर ‘ हुआ लॉन्च

Next Post
शर्लिन चोपड़ा का बहुप्रतीक्षित मेड-इन-इंडिया एप्लीकेशन ‘ रेडशेयर ‘ हुआ लॉन्च

शर्लिन चोपड़ा का बहुप्रतीक्षित मेड-इन-इंडिया एप्लीकेशन ‘ रेडशेयर ' हुआ लॉन्च

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d