BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महाराष्ट्र : बांध टूटने से 3 की मौत, 24 लापता (Updated)

by bnnbharat.com
July 3, 2019
in समाचार
महाराष्ट्र : बांध टूटने से 3 की मौत, 24 लापता (Updated)
Share on FacebookShare on Twitter

रत्नागिरी (महाराष्ट्र), 3 जुलाई :  महाराष्ट्र में भेंडेवाड़ी गांव के निकट मंगलवार देर रात एक छोटा बांध टूटने से तीन लोगों की मौत हो गई और 24 लोग लापता हो गए। यहां एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। रेजीडेंट डिप्टी कलेक्टर दत्ता भडकवाड़ ने आईएएनएस से कहा कि भारी बारिश के कारण तिवेर बांध मंगलवार रात स्तर से ऊपर बहने लगा और कुछ समय बाद ही करीब 9.30 बजे यह टूट गया। इसके बाद कम से कम सात गावों में बाढ़ आ गई, भेंडेवाड़ी में दर्जनभर घर बह गए, जिनमें 14 परिवार रह रहे थे।

जिला मुख्यालय से लगभग 90 किलोमीटर दूर पहाड़ी क्षेत्र में स्थित ये प्रभावित गांव दादर, अकले, रिकटोली, ओवाली, करकवने और नंदीवासे हैं। इन गावों की कुल अनुमानित जनसंख्या लगभग 3,000 है।

पुलिस को पानी से अब तक तीन शव मिले हैं और शेष लोगों की तलाश जारी है। बांध के लगभग 20 वाहन भी पानी में बह गए।

Also Read This:- दिल्ली : 6 दिन बाद लगा पेट्रोल, डीज़ल की महंगाई पर ब्रेक

पुणे और सिंधुदुर्ग से अग्निशमन और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमों के अलावा आस-पास के क्षेत्रों के स्वयंसेवी लोगों ने युद्ध स्तर पर बचाव अभियान शुरू कर दिया है। शीर्ष पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

यह बांध साल 2000 में बना था और क्षेत्र के लोगों का दावा है कि उन्होंने दो साल पहले जिला प्रशासन को इसमें पानी रिसने की सूचना दी थी लेकिन इसकी कोई मरम्मत नहीं हुई।

महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्से में पिछले पांच दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है, और मंगलवार को प्रदेश भर में बारिश से संबंधित घटनाओं में कम से कम 45 लोगों की मौत हो गई।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिल्ली : 6 दिन बाद लगा पेट्रोल, डीज़ल की महंगाई पर ब्रेक

Next Post

यॉर्कर पर महारत हासिल नहीं कर सकते, लगातर अभ्यास करना जरूरी : बुमराह

Next Post
यॉर्कर पर महारत हासिल नहीं कर सकते, लगातर अभ्यास करना जरूरी : बुमराह

यॉर्कर पर महारत हासिल नहीं कर सकते, लगातर अभ्यास करना जरूरी : बुमराह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d