BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

21 अक्टूबर को होगा महाराष्ट्र और हरियाणा में मतदान

by bnnbharat.com
September 21, 2019
in समाचार
21 अक्टूबर को होगा महाराष्ट्र और हरियाणा में मतदान
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: महाराष्ट्र और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है. दोनों राज्यों में 21 अक्टूबर को मतदान होगा जबकि 24 अक्टूबर को नतीजे घोषित होंगे. चुनाव के तारीखों की घोषणा होते ही दोनों राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है.

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद वर्तमान सरकार न तो कोई नई घोषणा कर सकेगी और ना ही कोई नई योजना लागू कर पाएगी. इसके अलावा सरकार के अपने अधिकार का प्रयोग कर मतदाताओं को लुभाने या किसी भी तरह से प्रभावित करने पर भी रोक रहेगी.

हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल दो नवंबर और महाराष्ट्र का नौ नबंर को खत्म हो रहा है. हरियाणा की कुल 90 सीटों में से 47 पर भाजपा, 15 पर कांग्रेस, आईएनएलडी+ 20 और अन्य आठ सीटों पर काबिज हैं. वहीं महाराष्ट्र की कुल 288 विधानसभा सीटों में से भाजपा 122, शिवसेना 63, कांग्रेस 42, एनसीपी 41 और अन्य 20 सीटों पर काबिज हैं.

खर्च पर नजर रखने को 110 आईआरएस अधिकारी नियुक्त

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए खर्चे पर नजर रखने के लिए आयकर विभाग के 110 आईआरएस अधिकारियों को नियुक्त किया है. अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि इन पर्यवेक्षकों को इन दो राज्यों में चुनाव प्रक्रिया के दौरान काले धन के इस्तेमाल और अन्य गैरकानूनी लोभ के इस्तेमाल की जांच करने का काम दिया जाएगा.

केंद्रीय चुनाव आयोग ने यहां 23 सितंबर को इन अधिकारियों को बुलाया है, जहां उन्हें इस संबंध में जानकारी दी जाएगी. उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) से इन अधिकारियों को उनके प्रभार से मुक्त करने के लिए कहा ताकि उन्हें चुनावी ड्यूटी में लगाया जा सके.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कुछ ही देर में होगा महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव की तारीखों का एलान

Next Post

BCCI के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवासन की बेटी रूपा बनेंगी टीएनसीए की अध्यक्ष

Next Post
BCCI के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवासन की बेटी रूपा बनेंगी टीएनसीए की अध्यक्ष

BCCI के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवासन की बेटी रूपा बनेंगी टीएनसीए की अध्यक्ष

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d