BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षाएं स्थगित, देखें कब होंगे एग्जाम…

by bnnbharat.com
April 12, 2021
in समाचार
महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षाएं स्थगित, देखें कब होंगे एग्जाम…
Share on FacebookShare on Twitter

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एण्ड हायर सेकेंड्री एजुकेशन (एमएसबीएसएचएसई), पुणे यानि कि महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा राज्य के सम्बद्ध विद्यालयों में कक्षा 10 (सेकेंड्री) और हायर सेकेंड्री कक्षाओं के लिए आयोजित की जाने वाली बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है.

राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने आज, 12 अप्रैल 2021 को कुछ ही देर पहले जानकारी दी कि महाराष्ट्र में कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को देखते हुए 10वीं और 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है.

शिक्षा मंत्री ने कहा, “वर्तमान परिस्थितियां परीक्षाओं के आयोजन के लिए उपयुक्त नहीं हैं. आपका स्वास्थ्य हमारी प्रथामिकता है.”

शिक्षा मंत्री ने आगे जानकारी देते हुए बताया, “विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेस में दाखिले के कार्यक्रम को देखते हुए 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मई के आखिर में आयोजित की जाएंगी.

वहीं, इसके बाद 10वीं की परीक्षाएं जून में आयोजित होंगी. हम सभी राज्य में स्वास्थ्य की स्थिति की सघन निगरानी कर रहे हैं. इसी के अनुसार परीक्षाओं की नई तिथियों की घोषणा जल्द ही की जाएंगी.”

शिक्षा मंत्री ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित किये जाने का फैसला कोविड-19 के बढ़ते मामलों के देखते हुए विभिन्न स्टेकहोल्डर्स – स्टूडेंट्स, टीचर्स, पैरेंट्स, विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और तकनीकी विशेषज्ञों ने परामर्श के बाद लिया गया है. साथ ही, इस फैसले पर मुख्यमंत्री द्वारा अनुमति दी गयी.

महाराष्ट्र राज्य बोर्ड की परीक्षाओं के स्थगित किये जाने के साथ ही साथ सीबीएसई, आईसीएसई, आईबी, कैंब्रिज बोर्ड आदि से सम्बद्ध राज्य में स्थित स्कूलों में 10वीं और 12वीं कक्षाओं के स्टूडेंट्स के लिए उनकी बोर्ड परीक्षाओं के तारीखों पर फिर से विचार करने के लिए भी राज्य सरकार की तरफ से पत्र लिखे जाने की जानकारी शिक्षा मंत्री ने दी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

CM अमरिंदर ने ली कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक

Next Post

गोवा में सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप: मनीष सिसोदिया

Next Post
वैक्सीनेशन है कोरोना का समाधान: मनीष सिसोदिया

गोवा में सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप: मनीष सिसोदिया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d