BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुणे-सोलापुर नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक की टक्कर

by bnnbharat.com
July 20, 2019
in समाचार
पुणे-सोलापुर नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक की टक्कर
Share on FacebookShare on Twitter

महाराष्ट्र के पुणे में बीती रात भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई है. यह हादसा पुणे सोलापुर हाईवे पर हुआ. दरअसल, कदमवाक वस्ती गांव के पास पुणे-सोलापुर नेशनल हाईवे पर एक कार और ट्रक की टक्कर हो गई. इस हादसे में कार सवार 9 लोगों की मौत हो गई है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. यह हादसा देर रात करीब 1 बजे हुआ है. बताया जा रहा है कि अर्टिगा कार का ड्राइवर कंट्रोल खो बैठा और कार पहले डिवाइडर से टकराई, फिर उछलकर कार डिवाइडर के दूसरी तरफ चली गई और ट्रक से जा टकराई. जिसमें मौके पर ही कार में सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई. मरने वाले सभी लोग पुणे के यावत गांव के रहने वाले थे.

हादसे के तुरंत बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कार से मृतकों को बाहर निकाला. पुलिस के मुताबिक मरने वालों की पहचान हो गई है, जिनके नाम अक्षय भारत वाईकर, विशाल सुभाष यादव, निखिल चंद्रकांत वाबळे, सोनू ऊर्फ नूर महमद अब्बास दाया, परवेज आशपाक अत्तार, शुभम रामदास भिसे, अक्षय चंद्रकांत घिगे, दत्ता गणेश यादव और जुबेर अजीज मुलांनी मयता हैं.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

खूंटी जिले के तोरपा में आज वन महोत्सव मनाया गया

Next Post

झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ की हुई बैठक

Next Post

झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ की हुई बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d