BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सचिन वाजे को वकील की तरह बचा रहे थे महाराष्ट्र सीएम और गृहमंत्री: देवेंद्र फडणवीस

by bnnbharat.com
March 14, 2021
in समाचार
सचिन वाजे को वकील की तरह बचा रहे थे महाराष्ट्र सीएम और गृहमंत्री: देवेंद्र फडणवीस
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई:- राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शनिवार को पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को गिरफ्तार किया है. वाजे की गिरफ्तार के बाद राज्य में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य सरकार पर निशाने साधना शुरू कर दिए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सरकार पर वाजे को बचाने और सस्पेंड होने के बाद बहाल करने के आरोप लगाए हैं. मुंबई के प्रसिद्ध एंटीलिया (Antilia) बंगले के पास विस्फोटक मिलने के मामले में वाजे से पूछताछ की गई थी. पुलिस अधिकारी पर मामले में शामिल होने का आरोप है.

रविवार को देवेंद्र फडणवीस ने कहा ‘एपीआई सचिन वाजे को हाईकोर्ट ने 16 साल पहले सस्पेंड किया था. जब मैं मुख्यमंत्री था, तो शिवसेना नेताओं ने उसे बहाल करने की मांग की थी.’पूर्व सीएम ने वाजे की बहाली को लेकर सरकार पर आरोप लगाए हैं. पूर्व सीएम ने कहा ‘नई सरकार ने उन्हें कोविड का बहाना देकर वापस बुला लिया. उन्हें क्राइम इंटेलीजेंस यूनिट का प्रमुख बनाया गया और कई बड़े मामले दिए गए.’

फडणवीस, वाजे की गिरफ्तारी के बाद मौजूदा सीएम उद्धव ठाकरे और राज्य गृहमंत्री अनिल देशमुख पर सवाल उठा रहे हैं. उन्होंने कहा ‘सचिन वाजे की गिरफ्तारी सरकार पर सवाल उठाती है.’ उन्होंने कहा ‘महाराष्ट्र के सीएम और गृहमंत्री उन्हें ऐसे बचा रहे थे, जैसे वे उनके वकील हों. मुझे लगता है कि अभी केवल एक एंगल सामने आया है, लेकिन मनसुख हिरन की मौत का मामला अभी तक नहीं सुलझा है.’ बीजेपी नेता ने कहा ‘जांच बताएगी कि कौन शामिल था और उनका मकसद क्या था.’इसके अलावा बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने भी आरोप शिवसेना नेताओं पर वाजे के साथ कारोबार में शामिल होने के आरोप लगाए हैं. रविवार को सोमैया ने कहा ‘मुंबई पुलिस अधिकारी सचिन वाजे के 6 से ज्यादा कारोबार हैं. मल्टीबिल्ड इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड, टेकलीगल सॉल्युशन्स प्राइवेट लिमिटेड, डीजीनेक्स्ट मल्टीमीडिया लिमिटेड और अन्य. इनमें बिजनेस पार्टनर कौन है.’ इस दौरान उन्होंने शिवसेना के दो नेताओं संजय मशेल्कर और विजय गवाई के नाम लिए.

एनआईए ने कहा कि वाजे को 25 फरवरी को विस्फोटकों से भरा वाहन खड़ा करने में भूमिका निभाने और इसमें संलिप्त रहने को लेकर गिरफ्तार किया गया. ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ वाजे, ठाणे निवासी व्यवसायी मनसुख हिरन की मौत मामले में भी सवालों के घेरे में हैं. उक्त स्कॉर्पियो हिरानी के पास ही थी. हिरन पांच मार्च को ठाणे जिले में क्रीक में मृत पाये गए थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एंटीलिया केस में सचिन वाजे की गिरफ्तारी से महाराष्ट्र में सियासी हलचल, संजय राउत ने कही ये बात

Next Post

1.46करोड़ नकद, करीब ढ़ाई किग्रा सोना और 56 किलो चांदी के साथ दो गिरफ्तार

Next Post
1.46करोड़ नकद, करीब ढ़ाई किग्रा सोना और 56 किलो चांदी के साथ दो गिरफ्तार

1.46करोड़ नकद, करीब ढ़ाई किग्रा सोना और 56 किलो चांदी के साथ दो गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d