BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महाराष्ट्र: सियासी संकट के बीच फडणवीस ने सीएम पद से दिया इस्तीफा

by bnnbharat.com
November 8, 2019
in समाचार
महाराष्ट्र: सियासी संकट के बीच फडणवीस ने सीएम पद से दिया इस्तीफा
Share on FacebookShare on Twitter

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर बीजेपी और शिवसेना में राजनीति दौर लगातार जारी है. विधानसभा का कार्यकाल शनिवार को खत्म होने वाला है, मगर अबतक सरकार कौन बनाएगा तय नहीं हो पाया है. एक तरफ शिवसेना है जो 50-50 फॉर्मूले के तहत सीएम पद पर अड़ी है तो दूसरी ओर बीजेपी जो सीएम पद शिवसेना से बांटना नहीं चाहती है. इसी बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. फडणवीस और राज्य के अन्य मंत्रियों ने शुक्रवार को राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंपा. हालांकि वह कार्यवाहक मुख्यमंत्री की भूमिका निभाते रहेंगे.

इस्तीफा देने के बाद फडणवीस ने कहा कि यह जनादेश का अपमान है. पांच साल तक सरकार चलाने के लिए उन्होंने महाराष्ट्र की जनता और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे का आभार जताया. फडणवीस ने कहा कि पांच साल के कार्यकाल में हमने जनता के विकास के लिए काफी काम किए. इसी काम के दम पर जनता ने फिर से एनडीए को चुना है.

शिवसेना के साथ 50-50 फॉर्मूले पर उन्होंने कहा कि ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री पर को लेकर ऐसी कोई बात नहीं हुई थी. महाराष्ट्र में जारी गतिरोध के लिए फडणवीस ने शिवसेना को ही जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे को कई बार फोन किया, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया. हमने नहीं बल्कि शिवसेना ने चर्चा से इनकार किया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अंचलाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

Next Post

जेल, बेल, सेल और ब्लैकमेल का विपक्षी गठबंधन : भाजपा

Next Post
जेल, बेल, सेल और ब्लैकमेल का विपक्षी गठबंधन : भाजपा

जेल, बेल, सेल और ब्लैकमेल का विपक्षी गठबंधन : भाजपा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d