BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महाराष्ट्र के भिवंडी में इमारत गिरने से 1 की मौत 4 लोग गंभीर रूप से घायल

by bnnbharat.com
August 24, 2019
in समाचार
महाराष्ट्र के भिवंडी में इमारत गिरने से 1 की मौत 4 लोग गंभीर रूप से घायल
Share on FacebookShare on Twitter

महाराष्ट्र के भिवंडी में शनिवार को एक चार मंजिला इमारत गिर गई। पुलिस के अनुसार घटना के समय इमारत के अंदर कुछ लोग मौजूद थे, जो इमारत के गिरने के बाद अंदर ही फंसे रहे गए। पुलिस फिलहाल अंदर फंसे लोगों के निकालने में जुटी है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार सात लोगों को बाहर निकाला गया है। जिनमें से दो की मौत हो गई है और पांच हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार इमारत के अंदर 15 लोगों के फंसे होने की आशंका है। राहत और बचाव के काम में कई टीमें काम कर रही हैं। वहीं, भिवंडी नगर निगम के कमिश्नर अशोक रणखंब ने बताया कि उन्हें इमारत की जर्जर हालत के बारे में सूचना दी गई थी।

सूचना मिलते ही मैंने अपनी इमरजेंसी टीम मौके पर भेजी और सभी लोगों को इमारत से बाहर निकलने को कहा। हमनें इस इमारत में रहने वाले सभी परिवारों को बाहर निकाल लिया था। लेकिन बाद में कुछ लोग बगैर अनुमति के इमारत में गए।और यह हादसा इमारत में उनके घुसने के तुरंत बाद हुआ।

उन्होने बताया कि हमारी टीम फंसे लोगों को निकालने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। एनडीआरएफ की टीम भी काम कर रही है। पुलिस के अनुसार अभी इस घटना में दो लोगों की मौत की खबर आ रही है। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस अन्य घायलों को भी सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास कर रही है। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार इमारत के जर्जर होने की सूचना पहले ही दे गई थी। कई परिवार इमारत खाली कर चुके थे लेकिन कुछ लोग बगैर किसी बताए ही बाद में इमारत के अंदर गए। अब इस बात की भी जांच की जा रही है कि आखिर इन लोगों ने बैगर अनुमति के इमारत में प्रवेश क्यों किया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार पीड़ित परिवार के लोगों से भी मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

INX MEDIA केस: चिदंबरम को SC से सोमवार तक राहत

Next Post

मेरठ दंगों में शामिल हिस्ट्रीशीटर पकड़ा गया,फेसबुक पर फोटो डालना पड़ा महंगा

Next Post
मेरठ दंगों में शामिल हिस्ट्रीशीटर पकड़ा गया,फेसबुक पर फोटो डालना पड़ा महंगा

मेरठ दंगों में शामिल हिस्ट्रीशीटर पकड़ा गया,फेसबुक पर फोटो डालना पड़ा महंगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d