BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महाराष्ट्र सरकार ने सख्त प्रतिबंध लगाकर जनता के साथ धोखा किया: भाजपा

by bnnbharat.com
April 7, 2021
in समाचार
बजट सत्रः वेल में घुसे बीजेपी विधायक, हंगामा
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई.भाजपा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में ”कड़ा लॉकडाउन” लागू करने जनता के साथ ”धोखा” किया है. भाजपा ने समाज के विभिन्न वर्गों के लिए आर्थिक पैकेज की मांग की. भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर कहा कि कारोबारी और आम आदमी सत्ता में बैठे लोगों की यह ”धोखाधड़ी” बर्दाश्त नहीं करेंगे.
गौरतलब है कि राज्य में पिछले कुछ दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने के मद्देनजर सरकार ने सोमवार से 30 अप्रैल तक सप्ताहांत में लॉकडाउन और सप्ताह के दिनों में रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाने की रविवार को घोषणा की थी.
इसके अलावा निजी कार्यालयों, सिनेमाघरों और सैलून आदि स्थानों को भी बंद करने की घोषणा की गई थी.
पाटिल ने कहा,” मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और देवेन्द्रजी (फडणवीस) के बीच बातचीत में यह तय हुआ था कि सरकार सोमवार से शुक्रवार तक मिनी लॉकडाउन लगाएगी,लोकिन जारी अधिसूचना में कड़ी पाबंदियां लगाई गई हैं.” उन्होंने कहा कि अनेक व्यापार संगठन नयी पाबंदियां का विरोध कर रहे हैं. पाटिल ने कहा,” उन्होंने मुझसे कहा है कि चाहे उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया जाए, वे अपना कारोबार जारी रखेंगे.”
भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री ठाकरे पर तंज करते हुए कहा,” मातोश्री में बैठ करके लॉकडाउन की घोषणा कर देना और व्यापार बंद करवा देना बेहद आसान है… रेहड़ी-पटरी वालों, घरेलू कामगारों और जरूरतमंदों को पैकेज दीजिए.” उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से 2024 में होने वाले आम चुनाव और विधानसभा चुनाव से पहले बूथ व्यवस्था को मजबूत बनाने को कहा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एक्ट्रेस निकिता दत्त को हुआ कोरोना, खुद को किया क्वारंटीन

Next Post

कोरोना के बढ़ते मामलों पर गुजरात हाईकोर्ट सख्त, कहा- लॉकडाउन की जरूरत है

Next Post
झारखंड में 67 नये कोरोना संक्रमित मिले, 59 डिस्चार्ज,राज्य के 24 में से 16 जिले में कोई संक्रमित नहीं मिले

कोरोना के बढ़ते मामलों पर गुजरात हाईकोर्ट सख्त, कहा- लॉकडाउन की जरूरत है

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d