BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

31 मई तक महाराष्ट्र में बढ़ा लॉकडाउन, संक्रमितों की संख्या 30 हजार के पार

by bnnbharat.com
May 17, 2020
in समाचार
31 मई तक महाराष्ट्र में बढ़ा लॉकडाउन, संक्रमितों की संख्या 30 हजार के पार

31 मई तक महाराष्ट्र में बढ़ा लॉकडाउन, संक्रमितों की संख्या 30 हजार के पार

Share on FacebookShare on Twitter

महाराष्ट्र: कोरोना वायरस के कहर के बीच महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाने का फैसला लिया है. पंजाब के बाद अब महाराष्ट्र ने लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ा दिया है. राज्य के मुख्य सचिव अजय मेहता ने लॉकडाउन बढ़ाने का आदेश जारी किया.

इस तरह से पंजाब और महाराष्ट्र ने औपचारिक तौर पर लॉकडाउन-4 की घोषणा कर दी. महाराष्ट्र देश का वह राज्य है, जहां कोरोना वायरस ने सबसे अधिक तबाही मचाहई है.

 

दरअसल, केंद्र सरकार पहले ही यह कह चुकी है कि देश में लॉकडाउन का चौथा चरण भी लागू होगा, जिसकी औपचारिक घोषणा आज किसी भी वक्त हो सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि आज यानी 17 मई को लॉकडाउन 3.0 की मियाद पूरी हो रही है.

आदेश में कहा गया है, ‘लॉकडाउन के आदेशों में चरणबद्ध तरीके से रियायतों को अधिसूचित किया जाएगा.’ एक अधिकारी ने कहा, ‘लॉकडाउन 3.0 आज खत्म हो गया.

लॉकडाउन 4.0 कल से प्रभाव में आएगा और 31 मई तक लागू रहेगा. चौथे चरण में कुछ रियायतें दी जाएंगी.’ उन्होंने बताया कि और अधिक सेवाओं को शुरू करने के लिहाज से ग्रीन तथा ओरेंज जोन को अधिक रियायतें मिलेंगी. अभी के लिए केवल अनिवार्य सेवाएं चालू हैं.

महाराष्ट्र के ऐलान के एक दिन पहले यानी शनिवार को ही पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि राज्य में लागू कोविड-19 लॉकडाउन 31 मई तक जारी रहेगा, लेकिन सरकार कर्फ्यू वाली पाबंदियां हटा लेगी.

मुख्यमंत्री ने कहा, ’18 मई से राज्य मे कर्फ्यू नहीं होगा. लेकिन लॉकडाउन 31 मई तक जारी रहेगा. उन्होंने संकेत दिया कि 18 मई से कुछ हद तक सार्वजनिक परिवहन भी चलने लगेगे.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 18 मई से और ढील की घोषणा करेगी, लेकिन साथ ही उन्होंने राज्य में कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लोगों की मदद मांगी.

अमरिंदर सिंह ने कहा, ”मैं 18 मई से ज्यादातर दुकानों और छोटे उद्योगों को खोलने की अनुमति दूंगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौरान शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे. साथ ही उन्होंने कहा, ”निजी स्कूलों की फीस में इस साल कोई वृद्धि नहीं होगी.

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की बड़ी तहाबी देखने को मिल रही है. महाराष्ट्र में कोविड-19 के कुल 30706 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं. इनमें से 7088 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें छुट्टी दे दी गई है. इस राज्य में अब तक सबसे अधिक 1135 लोगों की जान जा चुकी है.

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BIT मेसरा में 31 मई तक होंगे ऑनलाइन क्लास, एकेडमिक कैलेंडर जारी

Next Post

कोल्ड ड्रिंक पीने से पिता की मौत, पुत्री गंभीर, हुई खून की उल्टियां

Next Post
कोल्ड ड्रिंक पीने से पिता की मौत, पुत्री गंभीर, हुई खून की उल्टियां

कोल्ड ड्रिंक पीने से पिता की मौत, पुत्री गंभीर, हुई खून की उल्टियां

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d